फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vikas Nagar standing on the cusp of diseases

बीमारियों के मुहाने पर खड़ा विकास नगर

Thu, 01 Sep 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vikas Nagar standing on the cusp of diseases
विकास नगर कॉलोनी के गली नम्बर 4 में बंद नाली को दिखातीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
एटा चुंगी चौराहे के सहारे बसी विकास नगर कालोनी में समस्याएं कम नहीं हैं। पेयजल के बाद अब अगर हम वहां की सबसे ज्वलंत समस्या पर गौर करें तो मच्छरजनित रोगों के फैलने के इस मौजूदा दौर में कालोनी बीमारियों के मुहाने पर खड़ी है। इसी कालोनी से सटी पोखर से आने वाले मच्छरों का भी आतंक है। इसके अलावा कालोनी की बजबजाती नालियां भी इस समस्या को बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि शाम के समय घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। रात में बिना मच्छरदानी या मच्छर मारक उपायों के आराम से सोना मुश्किल होता है। इलाके में न सफाई पर किसी का ध्यान रहता और न फॉगिंग की कोई बात करता। मौजूदा दौर में भी लोग बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित हैं और उपचार पा रहे हैं। इस सबके लिए जिम्मेदार गंदगी ही है।
विज्ञापन

- कालोनी से सटी पोखर में गंदे पाने के जमाव के कारण दुर्गंध उठती है। दिन हो या रात सांस लेना मुश्किल होता है। मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। - ओमवती
- बारिश के दिनों में जब पोखर उफान पर होती है तब पानी का स्तर बढ़ जाता है । उन दिनों यह गंदा पानी गलियों में आ जाता है। जिसकी वजह से नालियां व कीचड़ से बुरा हाल होता है। यही बीमारी का कारण है।-फूलवती
विज्ञापन

-जब से विकास नगर कॉलोनी बसी है। तभी से यहां के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। मगर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती।-ओमवती
- पानी निकासी का कोई अन्य मार्ग न होने की वजह से कॉलोनी का पानी इसी पोखर में इकठ्ठा होता रहता है। जिसके कारण बीमारी फैलती हैं -गायत्री
कालोनी से सटी पोखर समस्या का कारण है। वह खुद अपने स्तर से सफाई व्यवस्था का ध्यान रखते हैं। नगर निगम स्तर से फॉगिंग नहीं कराई जाती और नही पोखर की सफाई का ध्यान दिया जाता।-विजय देवी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई को पहुंची नगर निगम की टीम
अमर उजाला द्वारा विकास नगर कालोनी का मुद्दा बुधवार को प्रकाशित किए जाने के बाद सुबह नगर निगम की सफाई टीम कालोनी में पहुंची। इस दौरान इलाके में सफाई कराई गई। मगर मच्छरों को मारने के लिए कोई व्यवस्था नहीं देखी गई।

- हमारी टीमें वार्ड वार फॉगिंग के लिए लगी हुई हैं। जहां शिकायत सामने आती हैं, वहां पहले टीम भेजी जाती है। इस इलाके में भी फॉगिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा और टीमों को लगाया जाएगा।-अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त

कमालपुर रोड से विकास नगर को जोड़ने वाली जर्जर लोहे की पुलिया।

कमालपुर रोड से विकास नगर को जोड़ने वाली जर्जर लोहे की पुलिया।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed