फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vigilance filed FIR against former chairman of Atrauli Nagar Palika

आय से अधिक संपत्ति: जांच में हुई पुष्टि, अतरौली नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 24 Aug 2025 08:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

एक शिकायत के आधार पर शासन ने साल 2023 में विजिलेंस को साजदा के मामले की जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस ने जांच में पाया कि लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए निर्धारित अवधि के दौरान पूर्व अध्यक्ष ने सभी वैध स्रोतों से कुल 23.83 लाख रुपये की आय अर्जित की। 

विज्ञापन
Vigilance filed FIR against former chairman of Atrauli Nagar Palika
अतरौली नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष साजदा बेगम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले की अतरौली नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष साजदा बेगम के खिलाफ 23 अगस्त को आगरा में विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पद पर रहते हुए विभिन्न स्रोतों से अर्जित कुल रकम की तुलना में दोगुने से ज्यादा रकम खर्च करने की बात सामने आई थी। जांच में पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार एक शिकायत के आधार पर शासन ने साल 2023 में विजिलेंस को साजदा के मामले की जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस ने जांच में पाया कि लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए निर्धारित अवधि के दौरान पूर्व अध्यक्ष ने सभी वैध स्रोतों से कुल 23.83 लाख रुपये की आय अर्जित की। 
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान संपत्तियों को खरीदने और भरण पोषण समेत अन्य चीजों के लिए 50.61 लाख रुपये खर्च किए। आय से दोगुना व्यय पाए जाने के बाद विजिलेंस ने रिपोर्ट शासन को सौंपी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने अब सजदा बेगम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed