फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Viewers away from theaters

त्योहारी सीजन में भी सिनेमाघरों से दूर दर्शक

Tue, 10 Nov 2020 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Viewers away from theaters
सीमा सिनेमा हॉल में खाली पड़ी सीट। - फोटो : amar ujala

कोरोना टेस्ट में कोविड के मरीजों के कम होने के आंकड़े राहत देने वाले हैं। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक लौटने लगी है। मगर, सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में अभी तक रौनक नहीं लौटी है। सिनेमाहॉल खुले एक माह से अधिक का समय बीत गया है मगर, दर्शकों की संख्या 10 से 15 प्रतिशत तक ही सीमित रह गई है। ऐसे में संचालकों के सामने खर्च निकालने तक का संकट आ गया है। खर्च को कम करने के लिए सिंगल थिएटर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में शो की संख्या कम कर दी गई है।

विज्ञापन


पुरानी फिल्मों की वजह से भी दूरी
सिनेमा हाल से दर्शकों की दूरी का एक कारण कोविड के प्रति डर है तो दूसरी वजह नई फिल्मों का रिलीज न होना भी है। इसके साथ ही वर्तमान में एएमयू बंद चल रहा है। अन्य कॉलेज और स्कूलों में भी बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। युवाओं के पास रोजगार न होने के चलते ऐश मौज के लिए पर्याप्त पैसा न होना भी एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन


खर्च ज्यादा, कमाई कम
सीमा मल्टीप्लेक्स के मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि मौजूदा हाल में सिर्फ 10 प्रतिशत ही दर्शक पहुंच रहे हैं। यह हाल टिकट के दाम कम करने पर है। ऐसे में कमाई बहुत कम है। कोविड काल में खर्च बढ़ गया है। शो के बाद सीट, टायलेट आदि को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके साथ ही चेक इन प्वाइंट पर भी सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। हॉल के अंदर पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराया जा रहा है। दर्शकों के बैठने के स्थान पर भी दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया है। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके। कुल मिलाकर कमाई कम और खर्च ज्यादा हो गया है। 14 नवंबर को मंगल पर सूरज भारी व एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने जा रही है। उनको देखते हुए दर्शकों के लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ए सीमा मल्टीप्लेक्स
डबल स्क्रीन वाले इस मल्टीप्लेक्स में क्रमश: 211 और 179 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। वर्तमान में सत्यमेव जयते और कमांडो-3 और वाटला हाउस फिल्म लगी है। कुल छह शो दिन भर में चलाए जा रहे हैं। पूरे दिन में 30 से 40 दर्शक ही पहुंच रहे हैं।

हाल ए मीनाक्षी सिनेमा
721 दर्शकों की क्षमता वाले इस सिनेमा हाल में वर्तमान में हाउसफुल-4 फिल्म चल रही है। दिन में 12 से 3 और 3 से 6 बजे तक का शो चल रहा है। हाल यह है कि दिन के दोनों शो में मिलाकर 70 से 80 दर्शक ही पहुंच रहे हैं।


हाल ए डीडी सिनेमा
डीडी सिनेमा की दोनों स्क्रीन के थिएटर में 500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यहां भी दोपहर 12 से 3 और 3 से 6 बजे तक शो चल रहा है। उरी फिल्म लगी हुई। इसे देखने के लिए प्रतिदिन 30 के करीब ही दर्शक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed