फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video Viral Accumulated recovery in police station two constable suspended

थाना परिसर में इकजाई वसूली का वीडियो वायरल, दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 26 Aug 2019 08:47 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 08:47 PM IST
सार

  • जीप का ड्राइवर सिपाही से लेकर कोतवाल तक की जिम्मेदारी ले रहा है
  • दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं और सीओ से रिपोर्ट तलब की है
  • एसपी देहात मणीलाल पाटीदार के अनुसार रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई होगी

विज्ञापन
Video Viral Accumulated recovery in police station two constable suspended
यूपी पुलिस

विस्तार

इगलास थाना परिसर में अवैध धंधे के लिए इकजाई (किसी काम के लिए एकमुश्त मासिक रकम) वसूली का वीडियो वायरल हुआ है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले में सीओ इगलास से रिपोर्ट तलब की है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


खास बात है कि यह वीडियो दो से तीन माह पुराना है, जिसमें कोतवाल की जीप का ड्राइवर थाना परिसर में ही खड़े होकर अवैध धंधे (बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खनन) के लिए गोरखधंधा करने वाले से संरक्षण देने के लिए सांठगांठ कर रहा है।
विज्ञापन


उसने कोतवाल और खुद थाने की जीप का महीनेदारी का सौदा तय किया है। साथ ही बतौर एडवांस एक हजार रुपया भी लिया है। सोमवार को एसएसपी आकाश कुलहरि के पास यह वीडियो पहुंचा, जिसमें दिखाया जा रहा है कि नवदीप उर्फ बंटी नाम का एक व्यक्ति मशीन चलाने के नाम पर थाना परिसर में खड़े होकर कोतवाल की जीप के ड्राइवर गजेंद्र सिंह से बातचीत कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान बातचीत में उन

दोनों में तय हुआ है कि वह कोतवाल को 20 हजार रुपये प्रतिमाह व जीप स्टाफ को 6 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। रहा सवाल हल्का इंचार्ज दरोगा का तो वह उन्हें दो-दो हजार रुपये प्रतिमाह देगा। जीप का ड्राइवर सिपाही से लेकर कोतवाल तक की जिम्मेदारी ले रहा है।

उससे ऊपर के लिए सिपाही साफ कह रहा है कि तुम खुद अपने स्तर से देखोगे। इस दौरान सिपाही को एक हजार रुपये एडवांस भी दिए हैं। इससे पहले जीप का एक सिपाही धर्मेंद्र सिंह भी इस वीडियो में कैद है जो कह रहा है कि आप गजेंद्र से बात कर लो, बाकी सब ठीक हो जाएगा।

यह वीडियो आने पर एसएसपी ने दोपहर में सीओ इगलास व इंस्पेक्टर इगलास को अपने पास बुला लिया। पता चला कि वीडियो में कैद सिपाही गजेंद्र व धर्मेंद्र भी बाहर हैं, जब उन्हें अंदर बुलाने की बात हुई तो वह बाहर से गायब हो गए और फोन भी बंद कर लिए। फिलहाल एसएसपी ने दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं और सीओ से रिपोर्ट तलब की है। 

यह वीडियो जिस समय का बताया जा रहा है। उस समय इगलास में इंस्पेक्टर कोई अन्य थे। वहीं जिस नवदीप बंटी से सिपाही सौदा कर रहा है। वह पूर्व में एक दरोगा संग राशन का गेहूं चोरी कराने के मुकदमे में भी नामजद रहा है। एसपी देहात मणीलाल पाटीदार के अनुसार रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई होगी। नवदीप बंटी पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed