{"_id":"68a0f47873eb6e3e570a04bc","slug":"video-of-naib-tehsildars-driver-broadcast-aligarh-news-c-2-1-ald1025-762264-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नायब तहसीलदार के चालक का वीडियो प्रासारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नायब तहसीलदार के चालक का वीडियो प्रासारित
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के चालक का शुक्रवार को ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में कहा जा रहा है कि चालक ने एक होमगार्ड के साथ मिलकर बदरफुट भरकर आ-जा रहे ट्रक चालक से रुपये मांगे।
प्रसारित वीडियो शुक्रवार सुबह अलीगढ़ रोड का बताया जा रहा है। इसमें मजिस्ट्रेट लिखी नायब तहसीलदार की कार नजर आ रही है। चालक व होमगार्ड ने ट्रक चालक से रुपये की मांग की। यह भी बताया जा रहा है कि नकद रुपये न होने पर मामला तय होने के बाद चालक ने ट्रक चालक से पत्नी के खाते में ढाई हजार रुपये ट्रांसफर कराए।
मामले में एसडीएम पारितोष मिश्रा का कहना है कि मामला अवैध बसूली का नहीं है। ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी थी। इसकी भरपाई में उसने रुपये दिए थे। ट्रक चालक ने इस संबंध में शपथ पत्र भी दिया है।