{"_id":"6776f0ce1802a0af2506f153","slug":"video-of-lineman-firing-from-dunali-goes-viral-police-engaged-in-investigation-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101472-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुनाली से फायरिंग करते लाइनमैन का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुनाली से फायरिंग करते लाइनमैन का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
सार
वीडियो में एक व्यक्ति दुनाली बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है, फायरिंग के बाद तेज धमाके की आवाज भी सुनाई देती है। घटना के समय बच्चे भी वहां से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दुनाली बंदूक से फायरिंग करता व्यक्ति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
थाना क्षेत्र के बिजलीघर पर बतौर लाइनमैन तैनात एक व्यक्ति का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों को भी भेज दिया गया है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
वीडियो में एक व्यक्ति दुनाली बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है, फायरिंग के बाद तेज धमाके की आवाज भी सुनाई देती है। घटना के समय बच्चे भी वहां से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की फुटेज 1 जनवरी सुबह सीओ अतरौली सर्जना सिंह को भेजी गई थी, इसमें 2 जनवरी शाम तक कोई कार्रवाई या जांच पड़ताल नहीं की गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन