{"_id":"67cdf9f0c53090a3ed0be7cd","slug":"video-of-lekhpal-taking-bribe-in-the-name-of-measurement-goes-viral-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101059-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पैमाइश के नाम पर किसान से लिए 40 हजार रुपये, लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पैमाइश के नाम पर किसान से लिए 40 हजार रुपये, लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने
Mon, 10 Mar 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:58 AM IST
सार
किसान का कहना है कि लेखपाल ने कब्जा हटवाने की एवज में 40 हजार रुपये लिए, लेकिन उसके बाद लेखपाल का स्थानांतरण दूसरे हलके में हो गया।
विज्ञापन
रुपये जेब में रखते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अतरौली तहसील के गांव गंगावास में कार्यरत रहे एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खेतों की पैमाइश के नाम पर एक किसान से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेते हुए लेखपाल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
किसान विपिन कुमार के अनुसार उनके फूफा मुकट सिंह ने नोएडा निवासी सतवीर से करीब 10 बीघा खेत खरीदे थे। दाखिल खारिज के बावजूद कुछ लोग खेत से कब्जा नहीं छोड़ रहे। इस पर लेखपाल ने कब्जा हटवाने की एवज में 40 हजार रुपये लिए, लेकिन उसके बाद लेखपाल का स्थानांतरण दूसरे हलके में हो गया।
विज्ञापन
अब लेखपाल रुपये नहीं लौटा रहा। ज्यादा कहने पर फटकार कर भगा दिया। इस पर विपिन कुमार ने लेखपाल का रुपये लेते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन