फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video of harsh firing of Gabhana chairman goes viral

Aligarh News: गभाना चेयरमैन के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पिता-पुत्र एवं अज्ञात समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Aug 2023 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 10:25 PM IST
सार

हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में गभाना के चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह उनके पिता राजा विजयराज सिंह एक अन्य अज्ञात को गभाना किले (आवास) की छत पर असलाह से बारी-बारी से हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Video of harsh firing of Gabhana chairman goes viral
वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर अलीगढ़ की गभाना नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह उनके पिता एवं राजा गभाना विजयराज सिंह का एक हर्ष फायरिंग करने का वीडियो खासा वायरल हुआ है। शिकायत एवं वायल हुए वीडियो का इलाका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इतना ही नहीं असलाह के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित करने की कार्रवाई का भी पुलिस ने दावा किया है।

विज्ञापन

 
हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में गभाना के चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह उनके पिता राजा विजयराज सिंह एक अन्य अज्ञात को गभाना किले (आवास) की छत पर असलाह से बारी-बारी से हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में रामपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता विपिन कुमार सिंह ने थाना पुलिस से शिकायत करते हुए वायरल वीडियो भेजा था। इसका संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की ओर से चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह उनके पिता विजयराज सिंह व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सीओ के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जबकि असलाह के लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed