फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   veterinary college, cow conservation center, veterinary hospital in Aligarh

Veterinary: अलीगढ़ में 600 एकड़ सरकारी भूमि पर खुलेगा वेटरनरी कॉलेज, बनेंगे वृहद गो संरक्षण कें-पशु चिकित्सालय

Sat, 13 Jun 2026 12:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 13 Jun 2026 12:35 PM IST
सार

यह पूरी कवायद छर्रा विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए एक पत्र के बाद शुरू हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए पशुपालन विभाग को अग्रसारित किया था।

विज्ञापन
veterinary college, cow conservation center, veterinary hospital in Aligarh
पशु चिकित्सालय - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले में पशुपालन और गो-संरक्षण के लिए एक अत्याधुनिक पशु चिकित्सा महाविद्यालय (वेटरनरी कॉलेज), वृहद गो-संरक्षण केंद्र (काउ सेंचुरी) और एक क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय स्थापित करने की योजना है। यह निर्माण उत्तर प्रदेश पशुधन उद्योग निगम लिमिटेड की 600 एकड़ सरकारी भूमि पर होगा।

विज्ञापन


इसके लिए उत्तर प्रदेश पशुधन उद्योग निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अलीगढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीडीओ) और सामान्य प्रबंधक से तत्काल विस्तृत आख्या मांगी है। यह पूरी कवायद छर्रा विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए एक पत्र के बाद शुरू हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए पशुपालन विभाग को अग्रसारित किया था।
विज्ञापन


पत्र के अनुसार, जिस भूमि पर इस परियोजना को आकार दिया जाना है, वह उत्तर प्रदेश पशुधन उद्योग निगम लिमिटेड के नाम दर्ज है। पूर्व में जनपद की तहसील कोल के अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा में स्थित गाटा संख्या 97 (रकबा 52.257 हेक्टेयर) भूमि को स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय/छात्रावास के लिए आरक्षित करने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के निदेशक मंडल की 132वीं बैठक (जो 19 मार्च 2026 को अपर मुख्य सचिव, पशुधन की अध्यक्षता में हुई थी) में यह साफ किया गया था कि निगम एक व्यावसायिक संस्था है और वर्तमान में उसके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। चूंकि यह जमीन निगम द्वारा क्रय की गई थी, इसलिए भू-अधिग्रहण अधिनियम के तहत आंकलित मूल्य मिलने के बाद ही इस भूमि को हस्तांतरित किया जाएगा।

मामले की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अलीगढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे इस पूरे विषय पर अपनी स्पष्ट संस्तुति और आख्या सीधे निदेशक पशुपालन विभाग को भेजें। 

पशु चिकित्सा महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के युवाओं को वेटरनरी साइंस की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। - डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed