{"_id":"606777778ebc3ef1095d266d","slug":"veldor-s-son-got-selected-in-navy-after-iit-city-office-news-ali260144310","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्डर के बेटे ने आईआईटी के बाद नौसेना में भी बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेल्डर के बेटे ने आईआईटी के बाद नौसेना में भी बनाई जगह
विज्ञापन
चेतन चौधरी। एसएसबी की परीक्षा पास ।
- फोटो : CITY OFFICE
कड़ी मेहनत और लगन से असाधारण सफलता भी प्राप्त की जा सकती है। यह बात खैर के जरारा गांव निवासी वेल्डर रामकुमार चौधरी के बेटे चेतन चौधरी पर सटीक बैठती है। 18 साल की उम्र में चेतन ने आईआईटी के दूसरे सेमेस्टर के दौरान एसएसबी की परीक्षा पास कर ली है। अब चेतन चार साल तक बीटेक की पढ़ाई करते हुए केरल में ट्रेनिंग करेंगे। इसके बाद 2025 में वह नौसेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। इस दौरान उन्होंने असफलताओं का भी सामना किया।
खैर के जरारा गांव निवासी रामकुमार चौधरी वेल्डिंग का काम करते हैं। वर्ष 2013 में चेतन ने जवाहर नवोदय विद्यालय, हाथरस में कक्षा छह में दाखिला लिया। 2018 में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद दक्षणा एनजीओ की ओर से आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें उत्तीर्ण होने पर चेतन को जवाहर नवोदय विद्यालय, बंगलुरू में 12वीं तक पढ़ाई करने और जेईई की तैयारी करने का मौका मिला। पढ़ाई का पूरा खर्च एनजीओ की ओर से उठाया गया।
वर्ष 2020 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेईई दी, परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6024 और कैटेगरी रैंक 905 मिली। जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 5609 व कैटेगरी रैंक 855 आई। इसके बाद आईआईटी, रुड़की में इलेक्ट्रिकल में दाखिला लिया। चेतन के मुताबिक, दूसरे सेमेस्टर के दौरान छह सितंबर 2020 को एनडीए की परीक्षा दी।
विज्ञापन
कोलकाता व मैसूर में हुए साक्षात्कार में सफलता नहीं मिली। फिर नेवल सलेक्शन बोर्ड विशाखापट्टनम की एसएसबी की परीक्षा पास की। उन्होंने टेक्निकल की कुल 21 सीटों में अपनी जगह बनाई है। ट्रेनिंग के लिए वह इंडियन नेवल एकेडमी, केरल रवाना होंगे। चार साल बीटेक की पढ़ाई और ट्रेनिंग करेंगे।
चेतन ने बताया कि 2025 में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट का पद मिलेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता को दिया है। कहा, पिता ने मेहनत का साथ कभी न छोड़ने की प्रेरणा दी थी। चेतन तीन भाई हैं, एक भाई देवराज 12वीं में है तो दूसरा रितिक कक्षा पांच में पढ़ रहा है। चेतन की इस उपलब्धि पर छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बधाई प्रेषित की है।