फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicle runs over teenager who fell on the road, dies

Aligarh News: सड़क पर गिरे किशोर के ऊपर से निकली गाड़ी, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 12:55 AM IST
सार

मोहल्ला कसाईयान वार्ड नंबर 4 निवासी मनीष अपने मामा के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह मंगलायतन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा सामने से आ रही बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार खेत में जा गिरे जबकि मनीष सड़क पर ही गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य वाहन मनीष के ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन
Vehicle runs over teenager who fell on the road, dies
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

सासनी-अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन पेट्रोल पंप के समीप 22 दिसंबर को करीब 5:30 बजे दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


किशोर के पिता ने बताया विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला कसाईयान वार्ड नंबर 4 निवासी मनीष (13) पुत्र रामदयाल अपने मामा के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह मंगलायतन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा सामने से आ रही बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार खेत में जा गिरे जबकि मनीष सड़क पर ही गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य वाहन मनीष के ऊपर चढ़ गया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर तीन भाई एक बहन हैं जिसमें मनीष बीच नंबर का है। जैसे ही शव घर पर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed