{"_id":"63a6c2362cbbf8245d3698c4","slug":"vehicle-hit-the-laborer-crossing-the-road-in-akrabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Sat, 24 Dec 2022 02:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 02:42 PM IST
सार
अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत पनैठी गंगीरी मार्ग पर स्थित गांव शाहगढ़ में एक मजदूर को सड़क पार करते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक मजदूर मोहनलाल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह-सुबह काम की तलाश में जा रहे मजदूर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत पनैठी गंगीरी मार्ग पर स्थित गांव शाहगढ़ में शनिवार की सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया।
विज्ञापन
जिससे गांव शाहगढ़ के ही 46 वर्षीय निवासी मोहनलाल पुत्र दीनानाथ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर मोहनलाल की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन