फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vegetable vendor attacked with knife, three accused arrested

Aligarh News: सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला, तीन आरोपी पकड़े

Sun, 26 Apr 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor attacked with knife, three accused arrested
घायल सब्जी व गल्ला व्यापारी (संवाद) - फोटो : samvad
कृषि उत्पादन मंडी समिति अतरौली रोड पर शनिवार सुबह ढकेल हटाने को लेकर हुए विवाद में सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें व्यापारी जितेंद्र कुमार निवासी जिजाथल घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि जितेंद्र कुमार आढ़त चलाते हैं। आरोप है कि सुबह आदिल नामक युवक ने उनकी दुकान के सामने ढकेल लगा दी। हटाने को कहने पर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद आदिल अपने भाई साजिद, शहनवाज और पिता सफी मोहम्मद के साथ मंडी पहुंचा और व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद अन्य व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। कोतवाली निरीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed