फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Veena has been providing free yoga training for seven years

Aligarh News: सात सालों से वर्षों से निशुल्क योग का प्रशिक्षण दे रहीं वीना

Sat, 20 Jun 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Veena has been providing free yoga training for seven years
विश्व योग दिवस के लिए तैयारी करतीं महिलाएं।  - फोटो : samvad
योग शिक्षिका वीना गुप्ता पिछले सात वर्षों से महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह नुमाइश ग्राउंड के निकट जेल रोड स्थित वैष्णो मैनर अपार्टमेंट के पार्क में प्रतिदिन योग कक्षाएं संचालित करती हैं।
विज्ञापन

वीना का कहना है कि उन्होंने स्वयं अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य योगाभ्यासों के माध्यम से घुटने के दर्द तथा मधुमेह पर नियंत्रण पाया। उनके मार्गदर्शन में योग साधक राधा ने भी नियमित व्यायाम, अनुलोम-विलोम और कपालभाति के अभ्यास से पेट की सिस्ट की समस्या से राहत प्राप्त की।
विज्ञापन



उनका मानना है कि नियमित योगाभ्यास से शुगर, उच्च रक्तचाप, मोटापा और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कहा कि अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed