फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vande Bharat Express reached Aligarh from Ayodhya

Vande Bharat Express: अयोध्या से अलीगढ़ पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, चालक दल एवं यात्रियों का स्वागत

Sun, 31 Dec 2023 12:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:41 AM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। जहां मेयर प्रशांत सिंघल एवं एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढ़ोल, बैंडबाजों के बीच जोशीला स्वागत किया। वहां वीडियो बनाने एवं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने को होड़ मची रही।

विज्ञापन
Vande Bharat Express reached Aligarh from Ayodhya
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से आनंद बिहार टर्मिनल को जाने वाली अमृत भारत वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से अलीगढ़ वाया आनंद विहार दिल्ली पहुंची। 

विज्ञापन

ट्रेन का स्वागत
विज्ञापन


यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। जहां मेयर प्रशांत सिंघल एवं एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढ़ोल, बैंडबाजों के बीच जोशीला स्वागत किया। यहां वंदे भारत के चालक दल का फूलमालाओं से स्वागत कर मिष्ठान भी खिलाया गया। वंदे भारत थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर इसकी वीडियो बनाने एवं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने को होड़ मची रही। यात्री ढ़ोल पर थिरक रहे थे। हालांकि अधिकांश लोग ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव न होने से मायूस थे। उनका कहना था कि अलीगढ़ में भी इस ट्रेन का ठहराव होता तो यहां के लोगों को इसका लाभ मिलता। 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह, मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में ठा. श्योराज सिंह, संजय पंडित, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला, डिप्टी एसएस राजाबाबू, पौरूष वशिष्ठ, विश्वेंद्र सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, जीआरपी सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed