फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaishya Mahakumbha

राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित होगी महाकुंभ से ः सुमंत

Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Mahakumbha
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
छह और सात फरवरी को जिले में होने वाले वैश्य महाकुंभ से राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस महाकुंभ में देशभर से वैश्य बंधु प्रतिभाग करेंगे। यहां विभिन्न मांगों के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। रविवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि महाकुंभ में राजनीतिक व सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। त्रिस्तरीय चुनावों में वैश्य समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा करेंगेे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 110 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां वैश्य मतदाताओं की संख्या 20 हजार से अधिक है। हम मांग रखेंगे कि बहुल क्षेत्र में वैश्य समाज को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाएं। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को केंद्र सरकार से 20 से 50 लाख का बीमा दिया जाए। छोटे, मध्यम व मझोले व्यपारियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। जीएसटी में सजा का प्रावधान खत्म हो। सर्वे, छापे जैसी उत्पीड़न वाली कार्रवाई बंद होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल, गीतकार रविंद्र जैन व कलाकार भारत भूषण को भामाशाह रत्न से अलंकृत करने की मांग भी रखेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम रात की जगह दिन में करने और व्यंजनों की संख्या कम करने वाले सामाजिक प्रस्ताव को भी पारित करेंगे। वहीं बीमारियों से ग्रसित परिवार को लिफाफा देने की प्रथा शुरू करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में अग्रवाल, वार्ष्णेय, महाजन, जैन, माहेश्वरी, खंडेलवाल, जायसवाल, चतुर श्रेणी (चौसेनी) समाज के प्रबुद्धजन, पदाधिकारियों के साथ मथुरा और अलीगढ़ देहात क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। यहां मु य रूप से संजीव वार्ष्णेय बंटी, मानव महाजन, पंकज धीरज, यतीश गुप्ता, अनीता जैन, कृष्णा गुप्ता, विनोद गुप्ता, कमल गुप्ता, प्रदीप गंगा, राजेंद्र कोल, विशाल देशभक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य महाकुंभ के लिए हुई बैठक
वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता व शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने रविवार को वैश्य महाकुंभ को लेकर वैश्यों के उपवर्गों के साथ बैठक की। यहां ऐतिहासिक वैश्य महाकुंभ को लेकर रणनीति तैयार की गई।

शहरी विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि अलीगढ़ में होने जा रहा राष्ट्रीय सम्मेलन वैश्य महाकुंभ समाज की त्याग, तपस्या व मेहनत को फलीभूत करेगा। डॉ. सुमंत गुप्ता के मार्गदर्शन में मुख्य संयोजक मानव महाजन के नेतृत्व में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए चर्चा की गई। यहां सभी उपवर्गों से राष्ट्रीय, प्रांतीय व अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने एकता सूत्र का परिचय दिया। अलीगढ़ के अलावा मथुरा, वृंदावन, एटा, हाथरस सहित विभिन्न जनपदों के अलावा विभिन्न तहसीलों से आए संयोजकों ने विश्वास दिलाया कि ऐतिहासिक महाकुंभ में हर संभव सहयोग करेंगे। मुख्य संयोजक मानव महाजन ने कहा कि समाज के सभी उपवर्गों के मिल रहे आशातीत सहयोग की वजह से ये वैश्य महाकुंभ पूरे वैश्य समाज का संगम बनने जा रहा है। बैठक में शहर विधायक संजीव राजा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव पंकज धीरज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता बंटी, नगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा, जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, अनिता जैन, प्रमीत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नितिन घुट्टी, राजीव अग्रवाल अनु, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed