फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New voter list will be made in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में बनेगी नई मतदाता सूची

Tue, 09 Feb 2021 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
New voter list will be made in gram panchayats
प्रदेश में त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव में कुछ ग्राम पंचायतों में नये सिरे से मतदाता सूची बनेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम जारी हो गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विधान जायसवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आंशिक रूप से प्रभावित ऐसी ग्राम पंचायतें, जो नगरीय निकाय क्षेत्र में शामिल नहीं हुई हैं। उनमें त्रिस्तरीय पंचायतों की नई वोटर लिस्ट बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास खंड जवां की ग्राम पंचायत लुहारा, रामगढ़ पंजीपुर, मंजूरगढ़ी, पोखरगढ़ी, ब्लॉक लोधा के ग्राम हाजीपुर चौहट्टा एवं ब्लॉक चंडौस के लोहपूठ में मतदाता सूची नये सिरे से बनेगी। इसके लिए 23 फरवरी तक मतदाताओं की कंप्यूटरीकृत सूची बनेगी। 24 फरवरी को इसका प्रकाशन होगा।  26 फरवरी तक लोग आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। दो मार्च तक दावे एवं आपत्तियां समाहित होंगी। 3 से 8 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 9 से 14 मार्च तक उसको दुरुस्त किया जाएगा। 15 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed