फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ में अभी 18 लाख से अधिक लोगों को लगना है कोरोना टीका

Wed, 28 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 26.23 लाख लोगों में से 18 लाख से अधिक लोग अभी भी टीकाकरण से दूर हैं। छह महीने में 7.51 लाख लोगों को ही टीका लग सका है। इनमें से मात्र 1.23 लाख लोग ही दोनों डोज लेकर सुरक्षा घेरे में आए हैं। खुशी की बात यह है कि टीकाकरण के प्रति युवा वर्ग (18 से 44 वर्ष) में विशेष उत्साह है। सबसे अधिक टीका युवा वर्ग ने लगवाया है, जबकि इन्हें सबसे बाद में टीका लगवाने की अनुमति मिली थी।
देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। शुरूआत में फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। उसके बाद बुजुर्ग एवं बीमार लोगों का नंबर आया। बाद में युवाओं (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण शुरू हुआ। युवाओं को शामिल करने के बाद टीकाकरण की संख्या में इजाफा हुआ है। शासन, प्रशासन एवं गैर सरकारी संगठन भी टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। शुरूआती दिनों में राजनीतिक बयानबाजी, भ्रम एवं अन्य कारणों से टीकाकरण की रफ्तार कुछ कम रही थी। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद टीकाकरण के महत्व को लोग अच्छी तरह समझ गए हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले एक महीने में 2.17 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा है। 29 जून 2021 तक जनपद में 5.34 लाख लोगों को टीका लगा था। 27 जुलाई 2021 (दोपहर तक) तक जिले में 7 लाख 51 हजार 214 लोगों को टीका लग चुका था।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं जिला स्तर के अस्पतालों के अतिरिक्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके अतिरिक्त कलस्टर के अंतर्गत जनपद में प्रतिदिन 62 से लेकर 72 बूथों पर टीकाकरण हो रहा है। पहले की तुलना में टीकाकरण में काफी सुधार हुआ है। युवाओं में टीका को लेकर उत्साह है। टीका की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शरद गुप्ता, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोग बोले --
तीन घंटे से टीका लगवाने के लिए बैठा हूं। अभी तक नंबर नहीं आया है। सिफारिश लेकर आने वाले लोगों को पहले टीका लगाया जा रहा है।
- अनिल कुमार गौतम
रजिस्ट्रेशन कराने में कोई फायदा नहीं है। यहां आने के बाद इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ बहुत है। लोग प्रोटोकाल का पालन नहीं करते।
- ललित कुमार
सिफारिश वालों को अलग कमरे में ले जाकर पहले टीका लगा दिया जाता है। जिसकी सिफारिश नहीं है, उसको इंतजार करना पड़ता है।
- परमजीत सिंह
250 से अधिक लोगों को प्रतिदिन टीका लग रहा है। स्टाफ कम है। धैर्य से लोग बैठते भी नहीं हैं। जल्दी टीका लगाने के लिए पैरवी कराते हैं। जनता की शिकायत है कि पहले पैरवी वालों को टीका लगाया जाता है।
- वीणा, वैक्सीनेटर
टीकाकरण केंद्रों पर व्यवस्थाएं नहीं होने से भी दिक्कत
टीका केंद्रों पर द्वितीय डोज लेने पहुंचे लोगों से ज्यादा तवज्जो पहली डोज वालों को देने की शिकायत सर्वाधिक है। भीड़ दोपहर के पहले ज्यादा होती है। मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बैठने आदि के इंतजाम है। लेकिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ जुटने पर बैठने तक के लिए जगह नहीं होती। टीका के पहले प्रक्रिया पूरी करने में समय लगता है। उसके बाद टीकाकरण का नंबर आता है। भीषण गर्मी में पंखा एवं पानी की व्यवस्था नहीं होने से भी दिक्कत होती है। सिफारिश वाले लोग व्यवस्था भंग करने में आगे होते हैं। इसकी वजह से आम लोगों में असंतोष भी बढ़ता है। कई बार केंद्रों पर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बीच में टीका की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से भी अभियान में व्यवधान आया था। लेकिन वर्तमान में जनपद के पास पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है।

टीका के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे भाजपाई
अलीगढ़। भाजपा का जोर टीकाकरण पर है। संगठन स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों से लेकर कार्यकर्ताओं को टीकाकरण अभियान में लगाया गया है। इनका काम लोगों को टीका के लिए प्रेरित करना है। किसी तरह की समस्या या भ्रम की स्थिति होने पर भाजपा नेता उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। 23, 24 एवं 25 जुलाई को संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। टीकाकरण अभियान के महानगर संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि टीका केंद्रों पर संगठन स्तर से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक केंद्र पर छह लोगों को लगाया गया है। अलग-अलग दिन में कार्यकर्ता बूथों पर रहते हैं और सहयोग करते हैं। जिनके पास मोबाइल नहीं होता, उनका रजिस्ट्रेशन भी कराते हैं।
कुल टीकाकरण - 751214
प्रथम डोज - 624623
द्वितीय डोज - 123591
18 से 44 आयु वर्ग - 388552
45 से 60 आयु वर्ग - 214781
60 वर्ष से अधिक - 147881
पुरुष - 428774
महिला - 322226
जनपद में मतदाताओं की संख्या - 26.35 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed