फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

कोरोना : जिले में 90 हजार लोगों का होगा टीकाकरण

Wed, 10 Mar 2021 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
शासन की ओर से जिले में 90 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी, 60 साल से अधिक के लोग, 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग शामिल हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ 2800 लोगों को ही कोरोना का टीका लग सका है। इसको लेकर मंगलवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने समीक्षा बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अब प्रतिदिन सभी सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण होगा। अगर, कहीं स्टाफ की कमी होगी तो वहां अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसकी निगरानी सीडीओ और एडीएम वित्त-राजस्व करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम को नहीं दे रहा है। इसके चलते उनका फॉलोअप नहीं हो पा रहा है। शुरुआती चरण में सूची मिली थी तो लोगों का फॉलोअप किया गया था। उनमें से कुछ को हल्का बुखार, थकान की समस्या थी। इसके बाद टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर चर्चा शुरू हुई। उसमें तय हुआ कि सभी सीएचसी तथा पीएचसी के एमओआईसी टीकाकरण के फोटो उपलब्ध कराएंगे। ईडीएम इसकी निगरानी करेंगे। समस्त तहसीलों में एसडीएम को निर्देश दिए गए कि 10 मार्च से सीएचसी तथा पीएचसी पर टीकाकरण होगा, जिसके फोटो डीएम वार रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद में वृहद स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनने हैं, जिसकी स्वास्थ्य विभाग रूपरेखा तैयार कर लें। आयुष्मान कार्ड बनाने में आशा कार्यकर्ता का सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed