फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

यूपीएचसी जमालपुर में कोई नहीं पहुंचा टीका लगवाने

Sat, 13 Feb 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
जिला प्रशासन एवं नगर निगम के कर्मी कोरोना टीकाकरण को लेकर उदासीन हैं। दूसरे दिन मात्र 34 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर ही टीका लगवाने पहुंचे। यूपीएचसी जमालपुर में एक भी कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचा। सबसे अधिक धनीपुर में टीकाकरण हुआ है। पीएसी के जवानों में टीका को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्करों के लिए टीकाकरण का आयोजन किया गया। 2138 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जबकि बूथ पर मात्र 762 कर्मी टीका लगवाने पहुंचे। जमालपुर स्थित बूथ पर 125 लोगों को टीका लगना था। लेकिन शाम पांच बजे तक फोन करने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा। पला साहिबाबाद में 6, महफूजनगर में 8, जिला अस्पताल में 11, पुष्प विहार में मात्र 2 लोग टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 762 फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

15 फरवरी को सेकेंड डोज
16 जनवरी को टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 15 फरवरी को सेकेंड डोज लगाया जाएगा। साथ ही किसी कारण से टीका लगवाने से वंचित स्वास्थ्यकर्मी आकर टीका लगवा सकते हैं। 18 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। 22 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाना है। 22 जनवरी को टीका का पहला डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को दूसरा डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण एक नजर में ...
धनीपुर 203, अकराबाद 84, लोधा 120, जिला अस्पताल 11, महिला अस्पताल, 37, दीनदयाल अस्पताल 52, नगला तिकोना 25, जमालपुर 0, पुष्प विहार 2, पला साहिबाबाद 6, महफूजनगर 8, शाहजमाल 50, बन्नादेवी 63, भुजपुरा 57, वरुण ट्रॉमा 22, मैक्सफोर्ट 22

आईजी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे टीका लगवाने
आईजी पीयूष मोर्डिया, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह, एसडीएम अतरौली पंकज कुमार, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, तहसीलदार अतरौली सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार गभाना रेशमा सहाय आदि अधिकारी व कर्मचारी पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं असरदार है। हर व्यक्ति को अपना नंबर आने पर टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed