फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh seed production and marketing center

बीज उत्पादन विधायन विपणन केंद्र : हरे चारे का बीज तैयार करने वाली यूनिट ही सूख गई, लग गया ताला

Tue, 24 Jun 2025 02:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

रामघाट रोड पर स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (पराग डेयरी) के कैंपस में स्थित बीज विधायन विपणन यूनिट के द्वारा तैयार कराया जाने वाला हरे चारे का बीज उत्तर प्रदेश की सभी 29 डेयरियों से जुड़े किसानों तक जाता था।

विज्ञापन
Uttar Pradesh seed production and marketing center
पराग डेयरी में जर्जर हुआ बीज उत्पादन विधायन विपरण केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पशुओं में दूध की मात्रा बढ़े इसके लिए हरे चारे का उन्नत बीज तैयार करने के लिए पराग डेयरी में ही एक यूनिट 1994 में स्थापित की गई। नौ लोगों की लंबी चौड़ी फौज थी। इस यूनिट के द्वारा हरे चारे का बीज तैयार करवाया जाता था और फिर प्रदेश भर के दुग्ध उत्पादक किसानों को दिया जाता था। इसमें बरसीम, मक्का, ज्वार और लोभिया था। लेकिन बजट न मिलने और अनदेखी के कारण प्रदेश की यह इकलौती यूनिट बंद हो गई है। हालांकि अफसरों का कहना है कि इस यूनिट को शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रामघाट रोड पर स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (पराग डेयरी) के कैंपस में स्थित बीज विधायन विपणन यूनिट के द्वारा तैयार कराया जाने वाला हरे चारे का बीज उत्तर प्रदेश की सभी 29 डेयरियों से जुड़े किसानों तक जाता था। किसान इसी बीज से हरे चारे को उगाकर अपने दुधारू पशुओं को खिलाते थे। इससे दूध का उत्पादन भी बढ़ता था। लेकिन आहिस्ता आहिस्ता यह प्लांट ही बंदी की कगार पर पहुंचता गया। शासन स्तर से जो बजट जारी होता था वह भी मिलना बंद हो गया। अफसरों का कहना है कि किसानों के माध्यम से बीज उगवाया जाता था और फिर उसे पराग डेयरी परिसर में बीज विधायन विपणन केंद्र पर लाकर प्रोसेसिंग होती थी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 से बजट मिलना हो गया था बंद
विधायन विपणन इकाई से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार ( नाै कर्मचारी जिन्हें अब पीसीडीएफ में मर्ज कर लिया गया है ) वर्ष 2016 से इकाई की स्थिति खराब होने लगी थी। पहले बजट कम किया गया और फिर बिलकुल ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ राज्यों को होती थी हरे चारे के बीज की सप्लाई

 इस यूनिट द्वारा तैयार कराया जाने वाला हरे चारे का बीज उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल , छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा तक सप्लाई होता था।

बीज विधायन विपणन इकाई के बंद हो जाने से अब जिले व अन्य प्रदेशों में बीज नहीं जा पा रहा है। शासन को इस संबंध में कई बार पत्र लिखकर वस्तुस्थिति बता दी गई है। यदि शासन से कुछ मदद मिली तो इकाई को फिर से पहले वाली स्थिति में लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ।-संजीव वर्मा, जीएम पराग डेयरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed