फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   used local product in Diwali, avoid crackers

स्थानीय उत्पादों को दें तरजीह, पटाखों से रहें दूर : मंडलायुक्त

Tue, 03 Nov 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
used local product in Diwali, avoid crackers
अग्रसेन इंटर कॉलेज में एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध के तहत शपथ लेते छात्र-छात्राएं और शपथ दिलाते प् - फोटो : CITY OFFICE
झिलमिल रोशनी के त्योहार दिवाली की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। त्योहार को लेकर मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सोमवार को मंडलवासियों को त्योहारी सीजन की शुभकामनाएं देने सहित कोरोना से बचाव व दिवाली पर पटाखों से दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें, ताकि उत्सव के साथ जीवन की रंगोली में कोरोना का रंग न भरने पाए। इस दौरान बाजार में भीड़ लगाने से बचें, स्थानीय उत्पादों को तरजीह दें, ताकि छोटे-छोटे कामगारों के जीवन को भी दीप पर्व के प्रकाश से जगमग किया जा सके। पटाखों की चंद सेकेंड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को स्याह बना सकती है, इसलिए इस दीपावली घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बनाने का नेक काम करने।
विज्ञापन

यदि महिलाएं-बच्चे छोटे पटाखे जलाते भी हैं तो यह जरूर ध्यान रखें कि सैनिटाइजर लगे हाथों से कतई पटाखों को न छुएं क्योंकि सैनिटाइजर का अल्कोहल व अन्य केमिकल पटाखों के बारूद के संपर्क में आते ही उत्साह के रंग में भंग डाल सकता है। इसके अलावा पटाखों का धुआं फेफड़ों को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। कोरोना वायरस भी फेफड़ों पर ही आक्रमण करता है। इसलिए फेफड़ों को सही-सलामत रखने के लिए जरूरी है कि इस बार पटाखों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed