{"_id":"67faca29dd6ec3b9c00526a7","slug":"use-of-sticks-to-blow-horns-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101793-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर चले लाठी-डंडे, 12 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर चले लाठी-डंडे, 12 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:46 AM IST
सार
बाइक सवारों के हॉर्न बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे तक चल गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत बुढ़ासी गांव में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर 11 अप्रैल दोपहर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष की ओर से 12 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
गांव के इरशाद पुत्र अनवार के अनुसार 11 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से बाइक लेकर आए मोहल्ले के सैफ अली पुत्र जाबिर व उसके भाई फिरोज व जाहिद हॉर्न बजाने लगे। उसने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद वह बाइक से टकराकर गिर गया। तीनों भाइयों ने उसे लात घूसों से पीटा। घर पहुंच कर उसने जान बचाई।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद तीनों अपने साथ सलमान, शाहरूख व नासिर पुत्रगण शाकिर, भोला पुत्र शाकिर, राशिद व बबलू, आदिल पुत्र शाकिर, हासिम व कासिम लाठी, डंडे व सरिया लेकर आ गए। बचने आए पिता अनवार, भाई आमिर, कासिम, इरशाद व राशिद को भी पीटा। पुलिस ने नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन