फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Urdu voter list will also be used along with Hindi in city and coal assembly

अलीगढ़ः शहर व कोल विधानसभा में हिंदी के साथ उर्दू मतदाता सूची का भी होगा प्रयोग

Wed, 26 Jan 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Urdu voter list will also be used along with Hindi in city and coal assembly
चुनाव आयोग इस बार विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। आयोग ने शहर के कोल व अलीगढ़ विधान सभा क्षेत्र में अनूठा प्रयोग शुरू किया है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मतदाताओं को उर्दू में मतदाता सूची उपलब्ध कराने के साथ ही हिंदी में भी मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और दोनों तरह की मतदाता सूची छपवाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले की सातों विधान सभाओं में पहले चरण में 10 फरवरी को चुनाव होना है। आयोग चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के साथ ही उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रख रहा है। आयोग ने मुस्लिम इलाकों में हिंदी में मतदाता सूची पढ़ने में होने वाली दिक्कतों को देखतेे हुए उर्दू में मतदाता सूची छपवाने का निर्णय लिया है। इसमें कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया है। इस बार सभी बूथों पर समय से पहले ही हिंदी व उर्दू में मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि हिंदी के साथ ही उर्दू में मतदाता सूची छपवाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच पिंक बूथ भी बनेंगे। इन बूथों पर महिला कार्मिक तैनात रहेंगी। हर विधानसभा में एक दिव्यांग बूथ भी बनेगा। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक बनाने के लिए कई बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed