फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over the death of four cows in Kaudiyaganj Gaushala

Aligarh News: कौडि़यागंज गोशाला में चार गायों की मौत पर हंगामा

Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of four cows in Kaudiyaganj Gaushala
गोशाला में हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : samvad
कस्बा कौडि़यागंज स्थित कान्हा गोशाला में रविवार को चार गायों की मौत होने और सात के मरणासन्न हालात में मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने गोशाला की दुर्दशा को लेकर कई घंटे हंगामा किया। डीएम ने शिकायत मिलने पर डीएम ने जांच के लिए टीम भेजी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कौडि़यागंज द्वारा कान्हा गोशाला का संचालन किया जाता है। गोशाला में रविवार को चार गायों की मौत होने पर कस्बा के लोगों का आक्रोश भड़क गया। कस्बा के अखिलेश महाजन का आरोप था कि चेयरमैन की लापरवाही से गोशाला में भूख प्यास से गायों की मौत हो रही हैं। कोई देखने वाला नहीं है। बिट्टू वार्ष्णेय ने जिलाधिकारी कार्यालय फोन कर अधिकारियों को बताया कि मौके पर चार गाय मृत पड़ी हैं। सात गाय मरणासन्न हालत में हैं। सोनू भगत जी ने गोशाला में गायों की दुर्दशा की जानकारी पर लोग पहुंचे तो मृत गायों को कौवे नोंचकर खा रहे थे़ कई तड़प रही थीं। आरोप था कि नगर पंचायत की ओर से आठ से दस कर्मचारियों का वेतन बनता है पर गोशाला में केवल दो ही कर्मचारी काम करते हैं। हर्ष वार्ष्णेय और रजत शर्मा का आरोप था कि गायों के मरने पर उन्हें काली नदी में फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि से लोगों की नोकझोंक
चेयरमैन प्रतिनिधि से भी लोगों की नोकझोंक हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। डीएम ने शाम को इस मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह टीम को जांच के लिए भेजा, जिसने गोशाला के केयरटेकर के साथ ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। टीम में कानूनगो और लेखपाल भी थे। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में कुछ गाय बीमार थीं, जिनका पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा था। अत्यंत वृद्ध और बीमार होने के कारण गाय मर गईं। कल्पना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कौडि़यागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed