फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over the death of a retired inspector

रिटायर्ड दरोगा की मौत पर हंगामा

Mon, 05 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड पर रविवार देर रात कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक तो कार लेकर फरार हो गया। मगर गुस्साए लोगों ने मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा और खबर पर कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

देर रात पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। मडराक के गांव खेडिया ख्वाजा निवासी 66 वर्षीय मलखान सिंह सेवानिवृत्त दरोगा थे। परिवार में पांच बेटे और पत्नी कमलेश हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को मलखान सिंह अपनी बेटी के घर बुलंदशहर गए थे।
विज्ञापन

वहां से टेंपो द्वारा घर लौट रहे थे। रविवार करीब साढ़े सात बजे गांव के पास वह टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी मथुरा की तरफ  से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिसमें मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया।
 करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। काफी देर तक हंगामा होता रहा। खबर मिलते ही मडराक, सासनीगेट, इगलास, गांधीपार्क समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुल सका।
इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार एक्सीडेंट के बाद लोगों ने जाम लगाया था, जिन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया। बाकी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed