{"_id":"66c9a7666bb48fca6404e114","slug":"uproar-over-aligarh-municipal-corporation-board-executive-elections-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम: कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हंगामा, जमकर नारेबाजी, कुर्सी फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम: कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हंगामा, जमकर नारेबाजी, कुर्सी फेंकी
Sat, 24 Aug 2024 02:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:57 PM IST
सार
चुनाव न कराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां कुर्सी फेंकी गई और शीशे तक तोड़ दिए। हंगामा बढ़ता देख महापौर और नगर आयुक्त ने वहां से चला जाना मुनासिब समझा और सभागार से निकल गए।
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में मंच की ओर कुर्सी फेंकता पार्षद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी चुनाव के कराने को लेकर सभागार में सपा पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। नारेबाजी की। कुर्सियां फेंकी गई। मेज तोड़ दिए गए। शीशे के गिलास फोड़ दिए गए। हंगामा देख महापौर और नगर आयुक्त वहां से चले गए।
विज्ञापन
शनिवार को अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी का चुनाव होना था। सभागार में पार्षदों के साथ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार मौजूद थे। कार्यवाही शुरू हुई। बोर्ड कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं, जिनमें से 6 सदस्य बाहर हो जाते हैं। पर्ची के जरिए 5 भाजपा और 1 बसपा के पार्षद बाहर हो गए। सपा के 4 और भाजपा के 2 रह गए। सपा के पार्षदों का कहना था कि पर्ची प्रक्रिया के बाद चुनाव कर दिया जाए। महापौर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में कराई जाएगी। एक चरण में पर्ची निकाली जाए और दूसरे चरण में चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
चुनाव न कराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। सपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां कुर्सी फेंकी गई और शीशे तक तोड़ दिए। हंगामा बढ़ता देख महापौर और नगर आयुक्त ने वहां से चला जाना मुनासिब समझा और सभागार से निकल गए।
विज्ञापन