फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in head post office, forgot social distancing

प्रधान डाकघर में हंगामा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Wed, 06 May 2020 06:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar in head post office, forgot social distancing
सोशल डिस्टेंस को भूलकर प्रधान डाकघर के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधान डाकघर में कनेक्टिविटी फेल होने से ग्राहकों ने हंगामा काटा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी खुलेआम धज्जियां उड़ीं। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे रुपये निकालने पहुंचे ग्राहकों ने कनेक्टिविटी फेल होने के चलते हंगामा काटा। हालांकि, बाद में कनेक्टिविटी आ गई थी। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बीच-बीच में कनेक्टिविटी फेल का बहाना बना दिया जाता है, जिससे उनका समय और आने-जाने में पैसा फालतू के खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को कनेक्टिविटी फेल होने से ग्राहक लौट गए थे। जब वह अगले दिन आए तो उन्हें जानकारी मिली कि कनेक्टिविटी फेल है। इसी बात पर ग्राहक आक्रोशित हो गए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जहां प्रधानमंत्री से लेकर समाजसेवी तक सोशल डिस्टेंसिंग की दुहाई दे रहे हैं। वहीं, प्रधान डाकघर में ग्राहकों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी। विभागीय कर्मचारियों को कहना है कि मंगलवार को कनेक्टिविटी फेल थी, लेकिन बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद कनेक्टिविटी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed