फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in Dhanipur block office

Aligarh: धनीपुर ब्लॉक कार्यालय में हंगामा, प्रमुख के दफ्तर में तोड़फोड़, चार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:58 PM IST
सार

भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर दो माह से सुर्खियों में हैं। उनके द्वारा पूर्व में छर्रा क्षेत्र के विधायक रवेंद्रपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह पर ब्लॉक के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया था। यहां तक कहा था कि वह उन्हें काम नहीं करने दे रहे।

विज्ञापन
Uproar in Dhanipur block office
धनीपुर ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के बाद बिखरा पडा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक में पिछले कुछ समय से चल रही रार थम नहीं रही। 25 जुलाई को भी यहां टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक प्रमुख व ठेकेदार आमने सामने आ गए। ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने भाजपा के छर्रा क्षेत्र के विधायक रवेंद्रपाल सिंह के करीबी ठेकेदारों पर उनके दफ्तर में घुसकर तोडफोड़-अभद्रता का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि विरोध पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके से चार लोग पकड़ लिए, जिन्हें शांति भंग में पाबंद किया गया है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार पक्ष ने भी ब्लॉक प्रमुख पर टेंडर प्रक्रिया से उन्हें दूर रखने की साजिश के तहत झूठा आरोप लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर दो माह से सुर्खियों में हैं। उनके द्वारा पूर्व में छर्रा क्षेत्र के विधायक रवेंद्रपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह पर ब्लॉक के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया था। यहां तक कहा था कि वह उन्हें काम नहीं करने दे रहे। 25 जुलाई को उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि सुबह वह अपने दफ्तर से उठकर बीडीओ दीपक कुमार के दफ्तर पहुंचीं। इसी बीच बाइकों व कारों में सवार होकर आए कुछ ठेकेदारों व समर्थकों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। जब वह अपने कार्यालय पहुंचीं तो मेज का शीशा टूटा था। कुर्सियां अस्त-व्यस्त व टूटी पड़ी थीं। इसी बीच आई पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार लोग हिरासत में लिए। इसको लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये छर्रा विधायक के करीबी ठेकेदार हैं। टेंडर लेने आए थे। इनमें शामिल सुशील ठेकेदार पूर्व में भी कार्यालय पर बदसलूकी कर चुका है। गाली-गलौज व जातिसूचक शब्द बोल चुका है। उसके साथ उदयपाल, मुकेश, दीपक भी शामिल हैं। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, हिरासत में लिए गए चार लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है।

ठेकेदार पक्ष का कहना है कि हम लोग बीडीओ के पास गए थे। वहां पहले से कुछ ठेकेदार बैठे थे। टेंडर पर बात चल रही थी। इसी बीच पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख ने आकर हंगामा किया। अपशब्द बोले, जबकि वे बीडीओ के बुलाने पर ही गए थे। ब्लॉक प्रमुख ने ये सब टेंडर से रोकने की साजिश के तहत किया है। इसमें बीडीओ भी उनकी साजिश में शामिल हैं। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्लॉक प्रमुख को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा गया है।
धनीपुर ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में हुई  तोडफोड के बाद फोन पर सासंद को घटना की जानकारी देती धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर।
ये रार कर रही राजनीतिक रंजिश की ओर इशारा
इस घटना में एक तरफ भाजपा के विधायक रवेंद्रपाल सिंह पर आरोप लग रहे हैं। उनके द्वारा यह सब किया जा रहा है। वह जिला भाजपा के एक खेमे से जुड़े हैं। इधर, इस घटना के बाद उनके विपरीत काम करने वाला जिला भाजपा का दूसरा खेमा ब्लाॅक प्रमुख के समर्थन मेंं पैरवी करता दिखा। इसके पीछे राजनीतिक रंजिश साफ इशारा कर रही है।


मैं अपने कार्यालय में बैठक ले रही थी। इसी बीच मैं बीडीओ दफ्तर में गई। तभी छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह के करीबी गुंडे आए और मेरे कार्यालय में घुसकर उत्पात किया है। यह मैं पहले बता चुकी हूं कि जाति विशेष के लोग मुझ अनुसूचित वर्ग की महिला को ब्लॉक प्रमुख रहने नहीं देना चाहते हैं। मगर इसमें मुझे प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद है। - पूजा दिवाकर ब्लॉक प्रमुख।
मैं पहले दिन से कहता आ रहा हूं। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैंने बस अनियमितताओं की शिकायत की थी। उसके बाद से बेवजह मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन इस मामले में जांच कर देखे। -रवेंद्रपाल सिंह, विधायक छर्रा क्षेत्र।
31 जुलाई तक डाले जाने वाले टेंडरों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। इसी प्रक्रिया में कुछ लोग बीडीओ से मिलने गए थे। तभी ब्लॉक प्रमुख द्वारा कार्यालय में तोड़फोड़ की बात कही जा रही है। इस मामले में बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। - दीनदयाल वर्मा, प्रभारी सीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed