{"_id":"6351ac8522156a02737903c7","slug":"uproar-at-the-outpost-for-not-registering-a-case-for-theft-of-one-lakh-from-the-house-city-office-news-ali3031229172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कबाड़ी के घर से लाखों की चोरी, 16 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने किया चौकी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कबाड़ी के घर से लाखों की चोरी, 16 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने किया चौकी का घेराव
Fri, 21 Oct 2022 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:46 AM IST
सार
पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाकियू ने पीड़ित पक्ष को लेकर सारसौल चौकी का घेराव कर दिया। देर रात तक नारेबाजी करते हुए हंगामा करते रहे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ में महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल अवंतीबाई स्मारक के पास रहने वाले एक कबाड़ी के घर से शादी के लिए रखे एक लाख रुपये चोरी हो गये। चोरी के 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाकियू ने पीड़ित पक्ष को लेकर सारसौल चौकी का घेराव कर दिया। देर रात तक नारेबाजी करते हुए हंगामा करते रहे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सारसौल के अबंतीबाई स्मारक निवासी अली हसन की पास में ही कबाड़ी की दुकान है। अली हसन के अनुसार उनके बड़े भाई का इंतकाल हो चुका है। भतीजी की चार नवंबर को शादी होनी है। इसके लिए उन्होंने सामान खरीदने के लिए घर में एक लाख रुपये रखे हुए थे। आरोप है कि उन्हें फर्नीचर का सामान खरीदने के लिए रुपयों की जरुरत पड़ी तो उन्होंने घर में रखे रुपयों को तलाशा। लेकिन रकम गायब मिली। तभी उन्हें ध्यान आया कि 29 सितंबर का पड़ोसी युवक घर से तेजी से भागते हुए देखा था। तब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ भी की थी तो उसने खेलने की बात कहकर टाल दी थी।
विज्ञापन
अली हसन का आरोप है कि युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस से शिकायत किये हुए 16 दिन बीत गए हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। देर रात वह भाकियू नेताओं के साथ परिजनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा काटा। देर रात पुलिस अफसरों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत हुआ।।
विज्ञापन