फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar at power house due to power cut

Aligarh News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने बिजली-घर पर किया हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी

Thu, 18 Jul 2024 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 09:40 PM IST
सार

महिलाओं ने कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से पानी की किल्लत हो जाती है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

विज्ञापन
Uproar at power house due to power cut
बिजली नही आने पर हाथरस अड्डा बिजली घर पर प्रदर्श करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली कटौती को लेकर कृष्णापुरी की महिलाओं ने हाथरस अड्डा बिजली घर पर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से पानी की किल्लत हो जाती है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

विज्ञापन


कृष्णापुरी गली नंबर-3 में कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। 18 जुलाई को समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गौड़ के नेतृत्व में महिलाएं हाथरस अड्डा बिजली घर पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। राजेश गौड़ ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। सुबह के समय आपूर्ति ठप होने से पानी की किल्लत हो जाती है। इस मौके पर बजरंग दल से हिमांशु मिश्रा, दुर्गेश भारद्वाज, प्रेमवती, बबीता गौड़, यशोदा देवी, संपत, अर्पित, राधिका, हेमंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

हाथरस अड्डा क्षेत्र की कृष्णापुरी गली नंबर-3 में बिजली की समस्या को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया था। तत्काल उनकी समस्या का समाधान कराया गया।-पीए मोंगा, एसई शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed