{"_id":"69f734c099190143cd08d56d","slug":"uproar-at-amu-swimming-pool-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: स्विमिंग पूल पर हंगामा, क्लब के अध्यक्ष को दिया धक्का, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: स्विमिंग पूल पर हंगामा, क्लब के अध्यक्ष को दिया धक्का, मची अफरा-तफरी
Sun, 03 May 2026 05:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 03 May 2026 05:13 PM IST
सार
यूनिवर्सिटी में तीन स्विमिंग पूल है। एक स्विमिंग पूल वीमेंस कॉलेज में है, जो अंतरराष्ट्रीय मानक का है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि स्विमिंग पूल शुरू करने का आदेश कुलपति दे चुकी हैं।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्विमिंग पूल में सदस्यता को लेकर पहले दिन हंगामा हो गया। वहां अफरा-तफरी मच गई। दरवाजे पर खड़े स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष को धक्का मारकर छात्र स्विमिंग पूल में कूद गए। इस दौरान स्विमिंग के कोच सुहैल फारूकी द्वारा इस्तीफा देने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में तीन स्विमिंग पूल है। एक स्विमिंग पूल वीमेंस कॉलेज में है, जो अंतरराष्ट्रीय मानक का है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि स्विमिंग पूल शुरू करने का आदेश कुलपति दे चुकी हैं। यूनिवर्सिटी परिसर में दो पूल है। एक पूल वर्ष 1916 का है, जबकि दूसरा पूल नया है। इस सत्र में शनिवार को पूल शुरू हुआ, लेकिन सदस्यता को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
छात्रों और क्लब के अध्यक्ष के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल, सदस्यता के लिए क्यूआर कोड लगाया गया है, वह काम नहीं कर रहा है। अध्यक्ष प्रो. फजल उर्रहमान ने कहा कि जिनके पास सदस्यता नहीं है, वह पूल में नहीं जाएंगे। इस बात पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें धक्का मारते हुए छात्र पूल में कूद गए।
विज्ञापन
हंगामे की खबर प्रॉक्टर को दी गई। प्रॉक्टर ने मौके पर सुरक्षाकर्मी भेजे। गेम्स कमेटी के प्रशिक्षकों ने छात्रों को भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पूल में नहाकर वापस चले गए। बताया जा रहा कि स्विमिंग पूल अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने कहा कि हंगामे पर सुरक्षाकर्मियों को भेजकर स्थिति नियंत्रित की गई।