फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Upgraded 29 loaded syringes in dustbin at UPHC

यूपीएचसी पर 29 लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में मिलने से हड़कंप

Tue, 25 May 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Upgraded 29 loaded syringes in dustbin at UPHC
जमालपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर टीकाकरण कक्ष के कमरे के कूड़ेदान में 29 लोडेड सिरिंज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आशंका यह जताई जा रही है कि बिना कोरोना टीका लगाए लाभार्थियों का नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। केंद्र की एएनएम संदेह के घेरे में हैं। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

जमालपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोवैक्सीन का टीका लग रहा था। कोल्ड चेन के मैनेजर रवेंद्र शर्मा निरीक्षण करने पहुंचे तो टीकाकरण कक्ष के कमरे के कूड़ेदान में 29 वैक्सीन से लोडेड सिरिंज पड़े थे। यानी लाभार्थियों को बिना टीका लगाए सिरिंज कूड़ेदान में डाल दिए गए थे।
विज्ञापन

यही नहीं, लाभार्थियों का नाम भी कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था। मैनेजर ने पूरे प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक महिला एएनएम संदेह के घेरे में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने एसीएमओ डॉ. एमके माथुर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दुर्गेश कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी हैं। कमेटी के सदस्यों ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर तीन एएनएम हैं। एक एएनएम ने पूछे जाने पर बताया कि मेरे खिलाफ साजिश किया गया है। वह प्रभारी के समक्ष मंगलवार को अपनी बात रखेंगी।
सरकार को बदनाम करने की साजिश : विवेक
भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम द्वारा साजिश के तहत सरकार एवं वैक्सीन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। बिना वैक्सीन लगाए लोगों का नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एडी सिरिंज से लगता है कोविड टीका
कोविड टीका एडी सिरिंज से लगता है। इस खास तकनीक के सिरिंज को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी बार इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की गीता डे कहती हैं कि यह सिंगल यूज सिरिंज है। टीका में प्वाइंट फाइव एमएल का डोज होता है।

खास तकनीक से बनी सिरिंज में उतनी ही दवा आती है, जितनी लगनी है। इस सिरिंज की खासियत यह भी है कि एक बार ही लोड होता है और एक बार ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लगने के बाद नीडल को कट कर फेंक दिया जाता है। सुई लगने के बाद सिरिंज में लॉक लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed