फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Update on Kalpita Sharma murder case in Hathras

कहानी कुछ और ही निकली: कल्पिता से हुआ गुलशन को प्यार, उसने नहीं दी तबज्जो, बौखला कर ले ली जान, बताया यह भी

Fri, 27 Jun 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

हाथरस डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या में कहानी कुछ और ही निकली। पहले हत्या में शक कल्पिता शर्मा की भाभी पर जा रहा था। गुलशन के पकड़े जाने के बाद उसने कई राज से पर्दा उठाया। गुलशन ने पुलिस को बताया कि हत्या से 

विज्ञापन
Update on Kalpita Sharma murder case in Hathras
मृतका कल्पिता शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस  के कल्पिता शर्मा हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का के साथ-साथ अब तक पुलिस व परिवार कल्पिता की भाभी को भी कटघरे में रखे हुए थी। मगर आज गुलशन से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि इस हत्या में कल्पिता की भाभी या उसके परिवार की कोई भूमिका नहीं। खुद गुलशन के इस परिवार से संबंध थे। वह कल्पिता के एकतरफा प्यार में इस कदर पागल था कि उसकी शादी तय होने की खबर पर बौखला गया। बस उसी दिन से उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


आरोपी के पकड़े जाने के बाद एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मृतका कल्पिता शर्मा के परिवार ने उसकी शादी 4 फरवरी 2025 को तय की थी। उसकी शादी चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में जालंधर नाम के युवक से तय हुई थी। 4 फरवरी को गोद भराई की रस्म पूरी की गई थी। नवंबर में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन होने वाले दूल्हे के परिवार में एक बच्चा होने के चलते विवाह को फरवरी 2026 में कराने का निर्णय लिया गया था। होने वाला दूल्हा झांसी में रेलवे में लोको पायलट था।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार गुलशन का युवती के परिवार से परिचय था। वह उनके घर भी आता जाता था। वह युवती को जानता था। इसी बीच युवती ने पिछले दिनों आगरा रोड के इंस्टीट्यूट में जीएनएम कोर्स किया। वहां गुलशन ने भी बी फार्मा में प्रवेश ले लिया। वह उससे शादी करना चाहता था। मगर कल्पिता उसे तवज्जो नहीं देती थी। इधर, जब परिवार ने कल्पिता की शादी तय कर दी। उसे यह खबर लगी तो वह बौखला गया। उसने कल्पिता शर्मा को कॉल व अन्य माध्यमों से संपर्क कर धमकाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन ने कई बार शादी को तोड़ने के लिए दबाव बनाया था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन कल्पिता ने इन धमकियों को नजरंदाज कर दिया और अपनी नौकरी करने में लगी रही। उसको को क्या मालूम था कि सिरफिरा गुलशन इस घटना को अंजाम दे देगा। इस आधार पर एसपी ने बताया कि इस हत्या से कल्पिता की भाभी ज्योति व उसके परिवार का कोई सरोकार नहीं है। न गुलशन के ज्योति से किसी तरह के संबंध उजागर हुए है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

पूर्व में पकड़े गए ये आरोपी
इस घटना में 15 जून को दयानतपुर नहर पुल पर मुठभेड़ में एक आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में अभिषेक व भारत का नाम प्रकाश में आया था। 20 जून को थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

पिता के चोरी किए लाइसेंसी हथियार से बेटी की हत्या
इस मुठभेड़ में गुलशन से जो रिवाल्वर बरामद हुई है। वह रिवाल्वर कल्पिता के पिता राकेश शर्मा की है। यह रिवाल्वर उनके घर से वर्ष 2023 में चोरी हो गई थी। पूछताछ में उसने स्वीकारा है कि राकेश शर्मा के घर आने जाने में वह खुद उसे चोरी करके ले गया था। उसी हथियार से कल्पिता की हत्या की गई। इस संबंध में राकेश ने चोरी का मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed