फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Road Accident News Truck and double decker bus collide on Yamuna Expressway in Aligarh

UP Accident: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर; पांच की मौत

Thu, 21 Nov 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Nov 2024 02:05 PM IST
सार

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। डबल डेकर बस ट्रक में घुस गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP Road Accident News Truck and double decker bus collide on Yamuna Expressway in Aligarh
UP Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल(25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा हैं।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। 

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला। 

संबंधित वीडियो

इनकी गई जान
1- आरोह पुत्र प्रमोद 5 माह निवासी शकूरपुर थाना केशवपुर
2- पारुल गिरी (25) पत्नी प्रमोद निवासी शकूरपुर थाना केशवपुर
3- हसमुख सरोज निवासी प्रतापगढ़
4- अज्ञात
5- अज्ञात

 

घायलों का विवरण
1- आशी 11 माह
2- रानी गिरी(27) पत्नी विपिन गोस्वामी निवासी करावल नगर
3- पिंकी (32) पत्नी अजय कुमार निवासी विनय नगर अगवानपुर, फरीदाबाद
4- रुद्र(1) पुत्र अवनीश त्रिपाठी निवासी विनय नगर अगवानपुर, फरीदाबाद
5- आकाश यादव (18) पुत्र सनी यादव निवासी कारीबाथ थाना जहानागंज आजमगढ़
6- अभिषेक(26) पुत्र राकेश निवासी गगन विहार भोपुरा, थाना टीला मोड़ गाजियाबाद
7- सुरेंद्र (52) पुत्र कांता प्रसाद निवासी डरानी की सराय हसनपुर आजमगढ़
8- बलदेव राज(48) पुत्र प्यारेलाल निवासी गाजियाबाद
9- जयनारायण पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी फैजाबाद 
10- छोटेलाल(42) पुत्र परशुराम निवासी गौसपुर थाना महिमाबाद गाजीपुर
11- खुशबू (27) पत्नी अवनीश त्रिपाठी निवासी
12- अमन गोस्वामी(20) पुत्र कैलाश नाथ निवासी मिराडी रतन विहार नई दिल्ली
13- अभिनव (5) पुत्र प्रमोद निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली
14- अदिती गिरी (3) पुत्री प्रमोद साल निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed