फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Crime News: Bike Showroom Owner Shot Dead Near Police Booth at Busy Intersection

UP: व्यस्त चौराहे पर पुलिस बूथ के पास हत्या... बस में चढ़ते समय बाइक शोरूम के मालिक को भून डाला; उठा ये सवाल

Sat, 27 Sep 2025 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Sep 2025 03:40 PM IST
सार

अलीगढ़ के कस्बा खैर और गौमत में टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक (मालिक) 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब वह पिता-चचेरे भाई संग अपने गांव कचौरा (सिकंदराराऊ) जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ रहे थे। तभी बाइक सवार दो हमलावर अभिषेक को चेहरे पर गोली मारकर भाग गए। 

विज्ञापन
UP Crime News: Bike Showroom Owner Shot Dead Near Police Booth at Busy Intersection
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा में बाइक शोरूम स्वामी की हत्या को आए शूटर किस कदर बेखौफ थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अतिव्यस्त खेरेश्वर चौराहा पर पुलिस बूथ के पास वारदात को अंजाम दिया। खुद व्यापारी, उसके पिता व चचेरा भाई बस के इंतजार में खड़े थे। जब वे बस में चढ़ने लगे, तभी शूटरों ने अपना काम किया। मगर कोई कुछ समझ नहीं पाया। 
विज्ञापन


फायर की आवाज सुन भीड़ व चौराहा पर मौजूद पुलिस दौड़ी, तब सिर में गोली लगे अभिषेक को गिरा पाया। जांच में उजागर हुआ कि बदमाश खैर से पीछे लगे होंगे। वारदात के बाद नादा पुल के रास्ते शहर की ओर भागे हैं। पुलिस से बचने को बस की ओट लेकर गोली मारी गई।
विज्ञापन


घटना के बाद हुई अब तक की पड़ताल में उजागर हुआ है कि पिता व चचेरे भाई के साथ अभिषेक किसी वाहन से खेरेश्वर पर आए थे। वे पुलिस बूथ के पास खड़े होकर सिकंदराराऊ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। मगर जब तक वे खड़े रहे, तब तक कोई हरकत नहीं हुई। जब वे बस में चढ़ने लगे। तभी शूटर हरकत में आए व अभिषेक को गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि पुलिस बूथ के सामने सडक़ के उस पार यातायात पुलिस व थाना पुलिस का स्टाफ खड़ा था। इसलिए शूटरों ने बस के आने का इंतजार किया। जब बस आकर खड़ी हुई। तीनों उसमें चढऩे लगे तो बस की ओट लेने के बाद गोली मारकर शहर की ओर भाग गए।
 

सीसीटीवी से बाइक की पहचान, बताया एक नाम
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार अब तक की जांच व परिवार से पूछताछ में परिजनों ने वह बाइक पहचान ली है, जिस पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया गया। साथ में बाइक सवार पवन नाम के व्यक्ति को भी पहचानने की बात कह रहे हैं। उसके विषय में सीसीटीवी की मदद से एक टीम जांच में जुटी है। साथ में दूसरी टीम को उस पवन के घर व पते आदि पर तस्दीक के लिए लगाया गया है।
 

घर जाने के लिए बस में चढ़ते समय बाइक शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या
अलीगढ़ के कस्बा खैर और गौमत में टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक (मालिक) 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब वह पिता-चचेरे भाई संग अपने गांव कचौरा (सिकंदराराऊ) जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ रहे थे। तभी बाइक सवार दो हमलावर अभिषेक को चेहरे पर गोली मारकर भाग गए। 

 

परिवार ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति अशोक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अशोक पांडेय को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी गल्ला आढ़ती नीरज गुप्ता ने 21 अगस्त को कस्बा खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम खोला है। 

 

इससे पांच माह पहले एक शोरूम गौमत में भी खोला गया था। इन दोनों का संचालन उनका बड़ा बेटा अभिषेक गुप्ता करता था। कभी-कभार वह खैर में रुक जाता था। कभी अपने गांव भी चला जाता था। शुक्रवार को शोरूम पर उसके पिता नीरज और चचेरा भाई जीतू भी आए हुए थे।

 

देर शाम शोरूम बंद कर तीनों गांव जाने के लिए खैर से किसी वाहन से खेरेश्वर चौराहा पहुंचे। वहां से कुछ देर पुलिस बूथ के पास बस का इंतजार करने के बाद सिकंदराराऊ जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हो रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने आते ही बस में चढ़ते अभिषेक को निशाना बनाकर चेहरे पर गोली मारी। गोली माथे के आसपास लगी। इसके बाद हमलावर नादा पुल की ओर भाग गए। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन सूचना पर इलाका पुलिस व लोग एकत्रित हो गए। घायल अभिषेक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, मगर वहां मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद पिता ने बातचीत में पूजा शकुन पांडेय व उनके पति अशोक पांडेय पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। इनमें रुपयों के लेनदेन व अन्य बातों को लेकर लंबे समय से विवाद की बात कही गई है। अशोक पांडेय हिरासत में हैं। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश में टीम लगी है।-नीरज जादौन, एसएसपी

महामंडलेश्वर से क्यों बिगड़ी बात, उठने लगे ये सवाल
बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय उर्फ महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती व उनके पति अशोक पांडेय से अर्से पुरानी पारिवारिक करीबी थी। मगर अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि विवाद इतना बढ़ गया। शुक्रवार रात हत्या के बाद परिवार का गुस्सा भी सातवें आसमान पर था। जब हत्या की खबर पर अशोक पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उनके साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिस ने अशोक पांडेय को बचाकर हिरासत में लेकर थाने भेजा। हालांकि अशोक पांडेय ने सभी आरोप सिरे से नकार दिए हैं।
 

हुआ यूं कि गोली मारने के बाद अभिषेक गुप्ता को आनन फानन पुलिस व पिता मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां खबर मिलने पर कुछ देर में मां, भाई व बहन आदि परिजन भी पहुंच गए। उनका विलाप चल रहा था। तभी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय वहां आ गए। उन्हें देखते ही परिजन बिफर गए। सीधे अशोक व उनकी पत्नी पूजा शकुन पांडेय पर हत्या का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने अशोक पांडेय को बचाकर बाहर निकला। आनन फानन भीड़ के सामने से हटाकर हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया। बाद में कार्रवाई को लेकर एसएसपी के सामने भी परिवार ने हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिवार को समझाकर शांत किया। फिर घंटों तक पूरा विषय पुलिस अधिकारियों को बताया गया।
 

पुलिस के सामने पिता ने ये मढ़े आरोप
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार अब तक की पूछताछ में अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय से उनका बहुत पुराना पारिवारिक नाता है। उनके तीन बच्चों में अभिषेक सबसे बड़ा बेटा था। उससे छोटा बेटा आशीष व तीसरी बेटी है। अभिषेक पढऩे के इरादे से किशोर अवस्था में ही पूजा शकुन के पास आकर उनके बी दास कंपाउंड आवास में रहने लगा। बाद में उनके बेटे का अंबाला पंजाब के कॉलेज में दाखिला कराया गया। जहां उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। तभी से पूजा शकुन व अशोक पांडेय ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

 

उस मुकदमे में बचाने के नाम पर इन दोनों ने पंद्रह लाख रुपये लिए। अब वे रुपये कहां गए। कुछ नहीं पता। फिर वापस आकर वह उन्हीं के पास रहने लगा। फाइनेंस का व्यापार शुरू कर दिया। तब समय समय पर किसी न किसी बहाने रुपये ऐंठने लगे। एक मर्तबा उसने अपने लिए अंगूठी बनवाई थी, तब उसने अपनी मां से कहा था कि पूजा शकुन से यह बोल देना कि हमने अंगूठी बनवाई है। वरना वह बेवजह बखेड़ा करेंगी कि इतना रुपया कहां से आया। अब धीरे-धीरे अभिषेक इनसे दूरी बनाने लगा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया था। 

 

अब जब हमने पहले एक बाइक शोरूम गोमत में साझेदारी में खोला तो उसमें विवाद कराया। बाद में हमने उससे अलग शोरूम खोल लिया तो खुद को साझेदार करने का दबाव बनाया। दूसरे शोरूम में भी साझेदार करने का विवाद बताया। पूर्व में कुछ रुपये भी लिए। वे आज तक वापस नहीं किए। जब साझेदार करने की बात नहीं मानी तो इन्होंने किसी का सहयोग करके गोमत में दूसरा शोरूम खुलवा दिया। पंद्रह दिन पहले भी विवाद हुआ था। साथ में कुछ पहले बेटे पर हमला भी कराया गया था। उनका सीधा आरोप है कि ये हत्या इन्हीं दोनों ने मिलकर कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed