{"_id":"6af6bef96f3207936204c42f","slug":"up-crime-4-year-old-girl-found-murdered-in-sack-postmortem-confirms-strangulation-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्ची की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिली लहूलुहान लाश, घर की एक महिला फरार; मां ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्ची की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिली लहूलुहान लाश, घर की एक महिला फरार; मां ने बताई ये बात
Fri, 13 Nov 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
हाथरस के गांव कोडरा जहांगीरपुर के बाहर नहर के पास चार साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
बेटी का शव मिलने के बाद विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली के अलीगढ़ हाईवे स्थित एक गांव से लापता चार वर्षीय बच्ची का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर से गुजर रही खारजा नहर के पास बोरे में बंद मिला।
शव खून से लथपथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। बोरे से उठती बदबू से इसके अंदर शव होने की जानकारी हुई। बच्ची की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय शिशुपाल सिंह की चार वर्षीय बेटी नौ नवंबर की शाम पांच बजे से घर से लापता हो गई थी। घर वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तभी से कोतवाली पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव खून से लथपथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। बोरे से उठती बदबू से इसके अंदर शव होने की जानकारी हुई। बच्ची की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
स्वर्गीय शिशुपाल सिंह की चार वर्षीय बेटी नौ नवंबर की शाम पांच बजे से घर से लापता हो गई थी। घर वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तभी से कोतवाली पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों को नहर के पास पड़ी बोरी से बदबू आई। बोरी को खोला गया तो उसमें बच्ची का शव था। काफी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया।
मां बोली-हमारी किसी से दुश्मनी नहीं
बालिका की मां ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पता नहीं किसने उनकी बच्ची को गायब करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल गांव और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। बच्ची के पिता की चार माह पूर्व अकराबाद के निकट बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बच्ची सबसे बड़ी थी। उससे छोटी एक बहन और तीन माह का भाई है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
