फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP board exam science subject cheating in Aligarh by solver gang

यूपी बोर्ड: विज्ञान विषय का पेपर आउट, ईंट भट्टे पर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाते पकड़े गए नकल माफिया

Sat, 29 Feb 2020 11:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Feb 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP board exam science subject cheating in Aligarh by solver gang
विज्ञान का पेपर आउट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में पर्चा लीक होने का मामला सामने आया है। शनिवार को अतरौली में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के विज्ञान विषय का पर्चा आउट हो गया। आज पहली पाली में हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी, जिसके पहले पर्चा लीक हो गया। 
विज्ञापन


नकल माफिया पर्चा आउट कराकर उसे भाजपा नेता अभय शर्मा के ईंट भट्टे पर सॉल्वर से सॉल्व करा रहे थे। इसकी खबर जब उप जिलाधिकारी को मिली तो वह दल-बल के साथ ईंट भट्टे पर पहुंच गए, उन्हें देखते ही सॉल्वर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम को यूपी बोर्ड की 20 कॉपियां, छह मोटरसाइकिल व चार मोबाइल मिले। पुलिस ने भट्टा चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह कॉपियां किस कॉलेज की हैं, अभी तक पता नहीं लग सका है क्योंकि उसके पन्ने अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed