{"_id":"61fd7e206693e54c1e58a919","slug":"up-board-doubts-among-examinees-regarding-time-table-aligarh-news-ali2845142169","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : समय सारिणी को लेकर परीक्षार्थियों में संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : समय सारिणी को लेकर परीक्षार्थियों में संशय
विज्ञापन
क्षम शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों में संशय में है, क्योंकि अभी तक समय सारिणी जारी नहीं हो सकी है। इससे विद्यार्थियों में बेचैनी है। परीक्षा को लेकर वर्ष 2020 की परीक्षा के लिए आठ महीने पहले समय सारिणी जारी हो गई थी।
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021 में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नहीं हुई थी। अलबत्ता, परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। इस बार कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है। जल्द ही ऑफलाइन पढ़ाई भी शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा भी होगी, लेकिन समय सारिणी न आने के चलते परीक्षार्थियों में अभी भी परीक्षा को लेकर संशय है। मार्च में समय सारिणी जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2020 में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए समय सारिणी एक जुलाई 2019 को ही जारी कर दी गई थी। इसी तरह 2019 की परीक्षा के लिए 10 सितंबर 2018 को समय सारिणी जारी कर दी गई थी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले साल तीन बार समय सारणी जारी की गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते परीक्षा नहीं हो सकी थी। वर्ष-2022 में हाईस्कूल में 59391 परीक्षार्थी व इंटर में 48142 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विद्यार्थियों के बोल
समय सारिणी जारी न होने से मन बेचैन है। बोर्ड को जल्द समय सारिणी जारी करना चाहिए।
-गौरव कुमार, कक्षा 10, एसएमबी इंटर कॉलेज
जल्द ही समय सारिणी घोषित होनी चाहिए। विद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने का अनुमान है।
-बबलू धनगर, कक्षा 12, एचबी इंअर कॉलेज
वक्त काफी कम बचा है। समय सारिणी अगर जारी हो जाएगी तो संशय के बादल छंट जाएंगे।
-क्षमा शर्मा, कक्षा 12, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज
इस बार परीक्षा होनी चाहिए। कोरोना की भेंट परीक्षा न चढ़े। समय-सारिणी शीघ्र जारी होनी चाहिए।
-अनुराग सिंह, कक्षा 12, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज

गौरव कुमार।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन