फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP board demolishes 60 colleges in Aligarh will not become exam centers

यूपी बोर्ड ने अलीगढ़ के 60 कॉलेज को किया डिबार, नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 26 Jan 2021 06:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
UP board demolishes 60 colleges in Aligarh will not become exam centers
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड ने जिले के 60 कॉलेजों को डिबार कर दिया है। अपात्र व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेजने सहित अन्य खामियों को लेकर बोर्ड ने 60 कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने 60 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाने का फैसला करते हुए उन्हें डिबार कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ यूपी बोर्ड ने अपात्र व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेजने पर आगरा जिले के नौ कॉलेजों को 10 साल और नकल के मामले में एक कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। यह परीक्षाओं में तय अवधि तक केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। बोर्ड ने 2017 में इन नौ कॉलेजों को व्यक्तिगत छात्रों के फॉर्म के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया था। इनको सभी के फॉर्म का सत्यापन करके अपात्र विद्यार्थियों को बाहर कर पात्र के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेजने थे। इसमें कॉलेज स्टाफ ने फॉर्म के सत्यापन में लापरवाही बरतते हुए व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म बोर्ड को भेज दिए। 
विज्ञापन


बोर्ड की जांच में अपात्र छात्र पकड़ में आए और इन कॉलेजों की जांच करवाई। जांच में कॉलेज स्टाफ की लापरवाही मिली, इस पर बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए 2027 तक परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्णय लिया है। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड ने सूची जारी कर दी है, इनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नौ कॉलेज 2027 तक डिबार किए गए हैं। परीक्षा समिति की बैठक में यह रिपोर्ट रखी, जहां केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक समेत कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed