फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board and CBSE Board Exams in Aligarh

Exam: यूपी बोर्ड की 18 व सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से, तैयारियां पूरी, परीक्षक तैनात

Sun, 15 Feb 2026 03:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:53 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व के बाद 17 फरवरी से सीबीएसई और 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
UP Board and CBSE Board Exams in Aligarh
परीक्षा देते छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अलीगढ़ जिले में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 136 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। 16 फरवरी तक प्रश्नपत्र भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। 4800 परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हो सके। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805311 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या, भ्रम या शिकायत होने पर छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई : 22 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 9445 और 12वीं में 7667 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर नंदिनी सिंह ने कहा कि 17 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से कहा कि वह सुबह 10 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
ओएलएफ, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, पावना स्कूल, संत फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल खैर रोड, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, अल-बरकात स्कूल, रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, संतसार पब्लिक स्कूल, सीबीजी सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल गोमत, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed