फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board 10th 12th Result 2026 Aligarh Topper list

UP Board 10th 12th Result 2026: 10वीं में आयुष और 12वीं में गगन टॉपर, यहां देखें अलीगढ़ टॉपर्स की लिस्ट

Thu, 23 Apr 2026 12:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Apr 2026 12:40 PM IST
सार

UP Board UPMSP Class 10th 12th Result 2026: अलीगढ़ में हाईस्कूल के कुल 51,514 और इंटरमीडिएट के 50,030 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इन सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आज जारी हो गया। यहां पर देखें अलीगढ़ के टॉपर्स की लिस्ट... 

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2026 Aligarh Topper list
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को शाम चार बजे घोषित कर दिया गया। अलीगढ़ में हाईस्कूल के कुल 51,514 और इंटरमीडिएट के 50,030 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग बराबर रही थी। इन सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


हाईस्कूल का रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा है। सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। अलीगढ़ कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.37 व कक्षा 12वीं का 75.81 फीसदी रहा है। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड, अलीगढ़ के आयुष वार्ष्णेय ने 95.67 प्रतिशत पाकर अलीगढ़ जिला में टॉप किया है। इंटर में एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ अलीगढ़ के गगन शर्मा ने 93.20 प्रतिशत पाकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परिणाम का जारी...

  • हाई स्कूल में 90.37 फीसदी छात्र उत्तीर्ण, हाई स्कूल की परीक्षा में 29,017 बालक और 22,463 बालिकाएं हुई थी शामिल
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंटरमीडिएट में 75.81 फीसदी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण, 836 अनुत्तीर्ण घोषित, इंटरमीडिएट में 29139 बालक और 20007 बालिकाएं परीक्षा में थे शामिल


अलीगढ़ के टॉपर परीक्षार्थी
कक्षा 10वीं 
1-आयुष वार्ष्णेय- 95.67 प्रतिशत- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड, अलीगढ़
2-करन कुमार- 94.50 प्रतिशत- इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल अलीगढ़
3-बुद्धसैन चौधरी- 94.33 प्रतिशत-सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
3-दीपेश कुमार- 94.33 प्रतिशत- सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूल अलीगढ़
3-रेनू यादव-94.33 प्रतिशत- सीएफ एंडूज इंटरनेशनल स्कूल सांकरा अलीगढ़
4-साधवी- 94.17 प्रतिशत- सीएफ एंडूज इंटरनेशनल स्कूल सांकरा अलीगढ़
5-कृष्टि- 94 प्रतिशत- इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल अलीगढ़
5-जतिन यादव- 94 प्रतिशत- सीएफ एंडूज इंटरनेशनल स्कूल सांकरा अलीगढ़
6-श्रद्धा- 93.83 प्रतिशत- श्री पीएस मैमोरियल हाईस्कूल अलीगढ़
6-श्रष्टि-93.83 प्रतिशत- गोल्डन वर्ड इंटर कॉलेज पिसावा अलीगढ़
7-ओजस्वी- 93.67 प्रतिशत-सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
8-हर्षिता- 93.50 प्रतिशत- रामश्री श्रीराम इंटर कॉलेज बरौली छर्रा अलीगढ़
8-यति वर्मा- 93.50 प्रतिशत- सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
9-रूबी कुमारी- 93.17 प्रतिशत- एसके इंटर कॉलेज वीरपुरा अलीगढ़
9-साक्षी-93.17 प्रतिशत- केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली
9-तरून लोधी- 93.17 प्रतिशत- सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
10-स्नेहा पाठक- 93 प्रतिशत- एसजीएमबीए इंटर कॉलेज बेसवां टाउन अलीगढ़
10- कुमकुम शर्मा-93 प्रतिशत- गोल्डन वर्ड इंटर कॉलेज पिसावा अलीगढ़

कक्षा 12वीं
1- गगन शर्मा-93.20 प्रतिशत- एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ अलीगढ़
2-दीक्षा शर्मा- 92.20 प्रतिशत- भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़
3- माही- 91.40 प्रतिशत- भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़
4-चंचल- 91.20 प्रतिशत- श्री सालिगराम इंटर कॉलेज अनवरपुर अलीगढ़
4- प्रेक्षा उपाध्याय- 91.20 प्रतिशत- सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
5- भावना- 90.20 प्रतिशत- विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा अलीगढ़
6-कुलदीप सिंह- 90 प्रतिशत- एसएसडी इंटर कॉलेज रामनगर खैर रोड अलीगढ़
6-कुंज कुमार- 90 प्रतिशत- गौड विश्वकर्मा इंग्लिश स्कूल टप्पल अलीगढ़
7-हेमंत कुमार- 89.80 प्रतिशत- श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेड़ा अलीगढ़
8- प्राची गोयल- 89.40 प्रतिशत- पीएस इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़
8-साक्षी-89.40 प्रतिशत- भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़
8- टीनू- 89.40 प्रतिशत- श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेड़ा अलीगढ़
9-नवीन कुमार- 89.20 प्रतिशत- आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज, कैमथल अलीगढ़
9-शिवम कुमार- 89.20 प्रतिशत- एसएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल गभाना अलीगढ़
10- दिव्या वर्मा- 89 प्रतिशत-भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज जट्टारी अलीगढ़
10-जतिन कुमार- 89 प्रतिशत- खुशी पब्लिक इंटर कॉलेज पिसावा अलीगढ़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed