फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Bisawar incident Biting on lips scratching on neck and injury on head innocent girl is scared

यूपी का बिसावर कांड: होंठ पर काटा, गले पर खरोंच और सिर में चोट, दरिंदगी की हदें पार; डरी सहमी है मासूम बच्ची

Tue, 18 Mar 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 PM IST
सार

हाथरस की मासूम बच्ची की हालत में सुधार हुआ है। बच्ची का कड़ी सुरक्षा में उपचार चल रहा है। अभी वह हादसे से डरी सहमी हुई है। वह घटना को बयां नहीं कर पा रही।

विज्ञापन
UP Bisawar incident Biting on lips scratching on neck and injury on head innocent girl is scared
बिसावर में एएसपी से वार्ता करते हिंदू महासभा आगरा के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार हुई बच्ची की हालात में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम की रिपोर्ट के बाद उसे सोमवार को आईसीयू से महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। संकेत ये भी हैं कि उसे एक दो दिन में घर भेजा जा सकता है। बच्ची को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, परिजन भी साथ में हैं।
विज्ञापन


बच्ची को नाजुक हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उसके होंठ पर काटने और गले पर खरोंच के निशान हैं। सिर में भी चोट थी। रविवार को उसे आईसीयू में रखा गया। जहां उसका चिकित्सकों ने उपचार किया। मेडिकल परीक्षण व उपचार के बाद सोमवार को उसे महिला वार्ड में लाया गया। 
विज्ञापन


यहां आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी बच्ची व परिवार की सुरक्षा में लगे हैं। बेवजह लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। अलीगढ़ पुलिस लगातार सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है। सियासी लोगों की आवाजाही जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता व अन्य परिजन सियासी लोगों से आरोपी को सजा दिलाने में सहयोग की मांग कर रहे हैं। सीएमएस डा.अमजद रिजवी बताते हैं कि बच्ची को वार्ड में रखा गया है। महिला चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। पहले से उसकी हालात में सुधार है।

डरी सहमी है बच्ची, नहीं बोल पा रही कुछ
अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचारत दुष्कर्म पीड़ित सात वर्षीय बच्ची को सोमवार को होश आ गया, लेकिन अभी वह हादसे से डरी सहमी हुई है। वह घटना को बयां नहीं कर पा रही। बच्ची की दादी ने बताया कि बच्ची को होश आ गया है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक नहीं है, वह कुछ बोल नहीं पा रही। हादसे को याद कर बार बार वह अपनी मां के आंचल में सिमट रही है।

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद सोमवार को गांव में फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों से भी कुछ जरूरी पूछताछ की गई है।
 

बोले परिजन- आरोपी को दी जाए फांसी, उसके घर पर चले बुलडोजर
बिटियां के साथ हुई दरिंदगी की घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। गुस्साए परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी दी जाए, उसके घर पर बुलडोजर चले तभी उन्हें तसल्ली मिलेगी। बच्ची की चाची ने कहा कि सरकार हमारी बेटी को इंसाफ दिलाएं और मुख्यमंत्री गांव में आएं। हमारी बेटी तड़प रही है। पैरों में गोली मारने से कुछ नहीं होता, आरोपी को चौराहे पर खड़ा कर गोली मार दी जानी चाहिए, या फिर फांसी दी जाए। ऐसी सजा मिले कि फिर किसी बिटिया के साथ ऐसा घिनौना कृत्य करने की सोचने वालों की भी रूह कांप जाए। ऐसी वारदात होती रही तो बहू-बेटियां घर से नहीं निकल पाएंगी। बहू-बेटियों को सुरक्षा दी जाए।


 

बंद हो शराब का ठेका
बच्ची के फूफा ने कहा कि बिसावर से शराब के ठेके को हटाया जाए, यहां आए दिन शराब पीकर लोग हंगामा करते हैं, बहू-बेटियों से शराबी दुर्व्यवहार और गाली गलौज करते हैं। अब तक की प्रशासन की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है, मुआवजा दिया जाए और आरोपी को फांसी दी जाए।

 

एक करोड़ रुपये का मिले मुआवजा
बच्ची के ताऊ ने कहा कि आरोपी को फांसी होनी चाहिए। बच्ची का अच्छे निजी अस्पताल में उपचार होना चाहिए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। बच्ची की अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था हो। आरोपी के घर पर बुलडोजर चले।

 

न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
हाथरस के बिसावर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अमन खां को पुलिस ने सोमवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी की अगली पेशी 29 मार्च को होगी।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात को कस्बा बिसावर में सात साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। दरिंदगी की शिकार हुई बालिका ई- रिक्शा चालक की पुत्री है। वह शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास ही दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद वह घर से करीब 300 मीटर दूर पोखर के पास झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली थी।

 

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बिसावर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के विरोध में बाजार भी बंद रहा था। बच्ची की हालत गंभीर होने की वजह से उसे सादाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: UP: बच्ची से हैवानियत... तनाव बरकरार, बंद रहे बाजार, धर्मस्थल में भी तोड़फोड़; हाथरस के बिसावर कांड की कहानी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed