फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Bar Council

वकील 5100 जमा कर पांच लाख लें : उप्र बार काउंसिल

Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
UP Bar Council
उप्र बार काउंसिल इलाहाबाद के को-चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा है कि बार काउंसिल द्वारा जो सुविधाएं मिल रही हैं वह सिर्फ संबद्धता होने पर ही दी जाती हैं। यह सौभाग्य अलीगढ़ टैक्सबार को ही मिला है। वाणिज्य कर विभाग तालानगरी के अधिवक्ता कक्ष में जल्द ही ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। अधिवक्ताओं को एकमुश्त 5100 रुपये जमा करने पर 25 वर्ष बाद अभी तक डेढ़ लाख रुपये मिलते थे। अब जीवित या मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे। अचानक किसी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना या गंभीर बीमारी होने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे। वह अलीगढ़ टैक्सबार एसोसिएशन की ओर से वाणिज्य कर विभाग तालानगरी में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष एडवोकेट आरके गुप्ता व कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष वार्ष्णेय ने टैक्स बार की सभा सोमवार को तालानगरी में कराई थी। जिसका संचालन महासचिव एडवोकेट संजीव कुमार माहेश्वरी व प्रवक्ता राजमुकुट वार्ष्णेय ने किया। अध्यक्षता कर रहे गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने मुख्य अतिथि शिव किशोर गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर मुक्तिनाथ वर्मा, एडिशनल कमिश्नर (अपील) एके राय, एडिशनल कमिश्नर (एसआईबी) अनूप कुमार माहेश्वरी व डिप्टी कमिश्नर एके सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अधिकारियों ने अलीगढ़ टैक्सबार को उप्र. बार काउंसिल से संबद्धता मिलने पर सभी के प्रयासों की सराहना की। संघ के सब-कमेटी के संयोजक अनिल राज एडवोकेट ने जादू दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, एमपी भारद्वाज, किशोर कुमार, आरके गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, अजय शर्मा, अमित कौशिक, संदर्भ पंडित, दीपक गोयल, अनिल राज गुप्ता, इदरीस, निकुंज माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed