{"_id":"67f57e0fd13a38c25c01889f","slug":"untrained-people-conducted-the-delivery-mother-and-child-died-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101657-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अप्रशिक्षितों ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अप्रशिक्षितों ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत
Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को गंगीरी चौराहे पर अप्रशिक्षितों ने घर पर ही प्रसव कराया। इससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
गांव बिलौना निवासी गब्बर सिंह के अनुसार साल भर पहले उनकी शिखा (23) के साथ उनकी शादी हुई थी। पत्नी के गर्भवती होने पर वह गंगीरी चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे थे। मेडिकल स्टोर संचालक नरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सोमेश देवी ने स्टाफ नर्स का कोर्स कर रखा है और घर पर ही प्रसव कराती है। उसकी बातों में आकर वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी को लेकर पहुंचे तो शाम में बुलाया। फिर अगली सुबह बुलाया। फिर शाम में बुलाकर कहा कि जब तेज दर्द हो तब लाना।
मंगलवार की सुबह चार बजे वह पत्नी शिखा को लेकर उसके पास पहुंचे तो सही तरीके से प्रसव कराने की गारंटी दी। प्रसव के बाद कहा बच्चा जल्दी से छर्रा ले जाकर मशीन में रखवाओ। इस पर वह छर्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर ने बताया कि बच्चा मरा हुआ है। गांव में बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद वह गंगीरी चौराहा स्थित अप्रशिक्षितों के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कोट...
आरोपी पति-पत्नी को जांच के लिए थाने बुलाया गया था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। -धनंजय, सीओ छर्रा।
अवैध तरह से प्रसव कराने वालों पर कसेंगे शिकंजा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के अधीक्षक डॉ. कुशल राजपूत ने कहा कि गंगीरी और गंगीरी चौराहे पर अवैध तरीके से प्रसव कराने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। ऐसी सूचनाएं मिली हैं। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में ही पहुंचे। वहां अनुभवी डॉक्टर और स्टाफ के जरिये प्रसव और दवाओं के साथ ही सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी मिलता है।