{"_id":"6625827b1241ec94250f8e2a","slug":"untrained-doctors-shop-raided-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100591-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अप्रशिक्षित चिकित्सक की दुकान पर छापा, कागज दिखाने के लिए दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अप्रशिक्षित चिकित्सक की दुकान पर छापा, कागज दिखाने के लिए दिया समय
Mon, 22 Apr 2024 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:47 AM IST
सार
गांव धौरी निवासी एक व्यक्ति अकराबाद में विजयगढ़ चौराहे के निकट क्लीनिक चला रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से उसके अप्रशिक्षित होने की शिकायत मिली। इस पर जांच करते हुए उस क्लीनिक को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकराबाद में किराए की दुकान पर चल रही अप्रशिक्षित चिकित्सक की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 अप्रैल को छापा मारा। दुकान बंद कराने के साथ ही अप्रशिक्षित डॉक्टर को कागजात दिखाने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि गांव धौरी निवासी एक व्यक्ति अकराबाद में विजयगढ़ चौराहे के निकट क्लीनिक चला रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से उसके अप्रशिक्षित होने की शिकायत मिली। इस पर जांच करते हुए उस क्लीनिक को बंद करा दिया गया है। चिकित्सा करने संबंधी जरूरी कागजात न दिखा पाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन