फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unseasonal rain and hail caused the prices of potatoes to fall

बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि ने गिराए आलू के दाम

Sun, 24 Jan 2021 02:16 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain and hail caused the prices of potatoes to fall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू के दाम अचानक गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पिछले दो सप्ताह में आलू के दाम आधे रह गए हैं। दो सप्ताह पहले तक धनीपुर मंडी में 800 से 850 रुपये बोरी के भाव बिक रहा आलू अब 400 से 450 रुपये बोरी के भाव बिक रहा है। इसका कारण माना जा रहा है माह की शुरुआत में हुई बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि। 
विज्ञापन



वर्षा का पानी खेतों में भरने से आलू के सड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया। इससे बचने के लिए किसानों को कच्चा आलू खोदने पर विवश होना पड़ा। फिर मची इसे बेचने की होड़। मंडी में एकाएक बड़ी मात्रा में आलू आने का असर यह रहा कि उसके दाम गिर गए। यह स्थिति अकेले अलीगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में रही। बताते चलें कि जनवरी माह में आलू के दाम आमतौर पर 800 से 850 रुपये बोरा रहते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान
- बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से आलू के खेतों में बनी नालियों में पानी भर गया। इससे आलू के सड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया। मजबूरन किसानों को कच्चा आलू खोदना पड़ा और उसे सीधे मंडी ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यप्रकाश सिंह, किसान
-कच्चा आलू 15 दिन में ही सड़ने लगता है। ऐसे में उसे कोल्ड स्टोर में भी नहीं रखा जा सकता है। यही वजह रही कि किसान अपना आलू सीधे मंडी ले गया। आलू की बहुतायत होने और दाम गिरने तो लाजमी ही हैं।

- डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, किसान

क्या कहते हैं आढ़ती
-दो सप्ताह में मंडी में कायमगंज, अलीगंज, फर्रुखाबाद, बेवर के साथ स्थानीय स्तर से बड़ी मात्रा में आलू आया है। इस वजह से धनीपुर मंडी में आलू के दाम 400 से 450 रुपये बोरा रह गए हैं। दो सप्ताह पहले तक पंजाब का आलू चल रहा था। उस समय आलू के दाम 800 से 850 रुपया बोरी थे। बताते चलें कि एक बोरी में 50 किलो आलू आता है।
- बाबू भाई, धनीपुर मंडी सब्जी आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed