फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   unreasonal rain destroy corp

बेमौसम बारिश किसानों पर आफत बनकर गिरी

Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
unreasonal rain destroy corp
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र में टमाटर के खेत में भरे पडे ओले। ओलावृष्टि से काफी की फसल बर्बाद हुई है। - फोटो : GONDA
बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों को परेशानी में डाल दिया है। शनिवार मध्य रात्रि में शुरू हुई बारिश रविवार को दिन में रुक-रुककर हुई। शाम चार बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। इसके चलते इगलास तहसील में आलू और गेहूं की फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गोंडा ब्लाक के गांव मगला माधव और अजहरी में होने वाली कॉफी उत्पादन के लिए चकोरी की खेती को 40 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने देर रात तक राजस्व टीमों से सर्वे कराकर रिपोर्ट प्राप्त की। सोमवार को राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनियों की टीमें संयुक्त रूप से सर्वे कर किसानों के नुकसान का आकलन करेंगी। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और तय मुआवजा नियमानुसार किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इगलास तहसील के गोंडा ब्लाक के गांव नगला माधव, नगला फकीरा, अजहरी, नगला जंगली में ओलावृष्टि हुई है। आलू और सरसों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। चकोरी की खेती भी नगला माधव और अजहरी में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खेती को बारिश और ओलावृष्टि से करीब 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है। गभाना में पांच प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है। आज राजस्व विभाग की टीम, कृषि विभाग की टीम और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सर्वे करेंगे, जिससे की नुकसान का आकलन पूर्ण रूप से किया जा सके।
किसान खेत से बाहर निकाल दें पानी
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बारिश का किसानों को मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जिन किसानों नेे अपनी फसल में पानी लगा दिया है, उनके लिए यह बारिश कहर के समान है। ऐसे किसानों से अनुरोध है कि बारिश के पानी को आलू, सरसों, चना, गेहूं की फसल के खेत में रुकने न दें। किसी भी प्रकार से पानी को खेतों से बाहर निकाल दें। ऐसा न करने पर आलू का तना छोटा रह जाएगा।
वहीं, गेहूं में पीलापन आने की संभावना रहेगी। जिन किसानों ने अपने खेतों में पानी नहीं लगाया था, उनके लिए यह बारिश वरदान के समान है। ऐसे किसानों को अब खेत में पानी लगाने की जरूरत नहीं है। अगले दो से तीन दिन और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उन्हें खुद से अतिरिक्त पानी लगाने की जरूरत नहीं है।

- जिले में बारिश-ओलावृष्टि और बिजली गिरने से धन के साथ ही जन हानि भी हुई है। कोल तहसील के लोधा में एक और हरदुआगंज में दो लोगों की रविवार शाम तक बिजली गिरने से मौत हुई है। इन तीनों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। नियमानुसार, परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं, जहां भी खेती को बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। उन सभी स्थलों का आज सर्वे कराया जाएगा। - विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

बारिश के बाद रामघाट रोड़ पर भरे पानी से होकर गुजरते वाहन।

बारिश के बाद रामघाट रोड़ पर भरे पानी से होकर गुजरते वाहन।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed