{"_id":"6a26ab7ea567bb7265088873","slug":"unnati-singh-of-aligarh-in-the-30th-pre-state-shooting-championship-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting: अलीगढ़ की उन्नति सिंह ने किया नाम रोशन, प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shooting: अलीगढ़ की उन्नति सिंह ने किया नाम रोशन, प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक
Mon, 08 Jun 2026 05:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:18 PM IST
सार
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 2000 निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्य इंस्टीट्यूट की शूटर उन्नति सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में तथा दूसरा स्वर्ण पदक पुलिस सर्विसेज वर्ग में हासिल किया।
विज्ञापन
शूटर उन्नति सिंह
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा स्थित प्रोमैथियस स्कूल में 4 से 8 जून तक आयोजित 30वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के लक्ष्य इंस्टीट्यूट के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 2000 निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्य इंस्टीट्यूट की शूटर उन्नति सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में तथा दूसरा स्वर्ण पदक पुलिस सर्विसेज वर्ग में हासिल किया। उन्नति सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वह पिछले माह देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप से नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसके अलावा मदन मोहन ने मास्टर्स वर्ग, अनिका ने सब-यूथ वर्ग तथा हेमलता ने महिला वर्ग में 343/400 के सम्मानजनक स्कोर के साथ 16वीं रैंक प्राप्त कर आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन