फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unlock-5. Education centre, theatre and park will reopen from 15 October

अनलॉक-5 : जिले में 15 अक्तूबर से शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, पार्क खुलेंगे

Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unlock-5. Education centre, theatre and park will reopen from 15 October
कोरोना काल के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बृहस्पतिवार को जारी कर दी गईं। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार पहले की अपेक्षा कई छूट दी गई हैं। जिले में 15 अक्तूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी मिली है। वहीं, स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्क भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कंटेंमेंट जोन के बाहर अनलॉक-5 की रियायतें लागू रहेंगी। इनमें मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा हाल को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की बैठक क्षमता के साथ खोला जाएगा। स्कूल और कोचिंग संस्थानों को भी 15 अक्तूबर से खोल दिया जाएगा। लेकिन, बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए उनके परिवार की मंजूरी जरूरी होगी। साथ ही जो छात्र ऑनलाइन क्लास करना चाहेंगे, उनको छूट रहेगी।
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रदर्शनी हो सकेंगी। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल खोलने को मंजूरी दी गई है। मनोरंजक पार्क भी खोल दिए जाएंगे। सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक समारोह को कंटेनमेंट जोन के बाहर 100 लोगों के साथ आयोजित करने की मंजूरी रहेगी। बंद जगहों जैसे मैरिज होम को 200 लोगों की क्षमता के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। मगर, कोविड नियमों का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के खतरे को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को बाहर घूमने अनुमति नहीं है। वहीं, लोगों को अपने फोन में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य तौर पर डाउनलोड करना होगा। कंटेनमेंट जोन में 31 अक्तूबर तक लॉकडाउन यथावत लागू रहेगा। उक्त इलाकों में सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के आने-जाने और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed